फिल्मी हैं सलमान के फैन के 'तेवर'- फिल्म रिव्यू
अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की तेवर फिल्म आज सिनेमाहॉल में रिलीज हो चुकी है। कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म शुरु से लेकर अंत तक फुल बॉलीवुड स्टाइल में बनाई गयी है। एक्शन, ड्रामा, रोमांस, डांस सबकुछ फिल्मी है। जैसा कि आमतौर पर फिल्मों में दिखाया जाता है कि कुछ हो जाए लेकिन अंत में हीरो को जिंदा रहना है चाहे उसे गोली लगे या चाकू, वैसा ही कुछ तेवर में भी दिखाया गया है।
अर्जुन कपूर फिल्म के हीरो हैं लेकिन मनोज बाजपेयी के परदे पर आते ही मानो हीरो की कमी खलती ही नहीं। अर्जुन ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की है किरदार में ढलने की लेकिन कहीं ना कहीं अर्जुन उस किरदार में ढल नहीं पाए। वहीं सोनाक्षी सिन्हा दबंग वाले किरदार से मानो अभी तक निकल ही नहीं पाई हों। उनके चेहरे की मासूमियत भले ही लोगों को लुभा ले जाए लेकिन उनका अभिनय लोगों को प्रभावित नहीं कर सका।
फिल्म की कहानी कुछ यूं है कि मनोज बाजपेयी सोनाक्षी से शादी करना चाहता है, जबकि सोनाक्षी उर्फ राधिका उसे मना कर देती है। मनोज मथुरा का बाहुबली है और जबरदस्ती राधिका को उठाकर ले जाने की कोशिश करता ह। उसी दौरान अर्जुन कपूर उर्फ पिंटू सोनाक्षी की मदद करने के लिए उसे अपने साथ ले जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











