TBMAUJ Review: बातों में ही उलझ कर रह गई फिल्म, कृति की शानदार एक्टिंग और म्यूजिक ने जीता दिल

Shahid Kapoor, Kriti Sanon
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Review: 2010 में, एक फिल्म आई थी 'रोबोट'जिसमें रजनीकांत और ऐश्वर्या राय बच्चन लीड रोल में थे। इस फिल्म में दिखाया गया था कि रोबोट के अंदर इंसानी भावनाएं आ जाती हैं और वो एक लड़की से प्यार कर बैठता है। अब, 2024 में, हमारे पास 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', एक फिल्म है जो इंसानों, रोबोटों और प्यार के बारे में बात करती है। लेकिन, क्या शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर यह फिल्म देखने लायक है? नीचे हमारे रिव्यू में जानें...
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की कहानी आर्यन (शाहिद कपूर) के बारे में है जो एक रोबोटिक्स इंजीनियर है। उसकी मासी उर्मिला (डिंपल कपाड़िया) की एक बड़ी रोबोटिक्स कंपनी है और वह उसे एक प्रोजेक्ट के लिए अमेरिका बुलाती है। वहां उसकी मुलाकात उर्मिला की मैनेजर सिफरा (कृति सेनन) से होती है।
दोनों की मुलाकात होती है, घूमते हैं, जोशीले रोमांटिक ट्रैक पर डांस करते हैं और यहां तक कि सेक्स भी कर लेते हैं। जल्द ही, आर्यन को पता चला कि सिफ़्रा एक रोबोट है, लेकिन उसे तब तक सिफ्रा से प्यार हो चुका होता है। तो क्या रोबोट और इंसान की इस प्रेम कहानी का सुखद अंत होगा?
फिल्म अमित जोशी और आराधना साह द्वारा लिखी और निर्देशित की गई है और जबकि फिल्म का बेसिक कॉन्सेप्ट ताजा और काफी दिलचस्प है, स्क्रीनप्ले और नरेशन हर जगह है। फर्स्ट हाफ काफी नीरस है और कुछ सीन्स के अलावा ऐसा कुछ भी नहीं है जो आपको हंसाए। सीन्स खिंचे हुए दिखते हैं और बिल्कुल भी आकर्षक नहीं हैं।
दूसरे हाफ में फिल्म थोड़ी स्पीड पकड़ती है, लेकिन फिर भी यह सुपर एंटरटेनमेंट नहीं है। फिल्म का रनटाइम लगभग 2 घंटे 23 मिनट का है, लेकिन फिल्म के आखिरी आधे घंटे ही हमें इंप्रेस कर पाते हैं। अमित और आराधना ने क्लाइमेक्स के लिए अपना बेस्ट देने की कोशिश की है, लेकिन जब पूरी फिल्म ऊबड़-खाबड़ हो तो सिर्फ शानदार क्लाइमेक्स दिखाने से काम नहीं चलता है।
जब परफॉर्मेंस की बात आती है, तो कृति सेनन ने बाजी मार ली है। पूरी फिल्म में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं और सिफ्रा के रूप में उन्होंने शानदार काम किया है। हम जिस आखिरी 30 मिनट बात कर रहे हैं उस क्लाइमेक्स के दौरान कृति ने कमाल की एक्टिंग की है। शाहिद कपूर ने आर्यन के रूप में बहुत अच्छा अभिनय किया है और बहुत लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर उन्हें एक सॉफ्ट लवर बॉय के रूप में देखना एक अच्छा एक्सपीरिएंस रहा है। फिल्म का एक मुख्य आकर्षण शाहिद और कृति के बीच की केमिस्ट्री है; जो काफी शानदार है।
सपोर्टिंग एक्टर्स को चमकने का मौका मिल सकता था, हमें लगता है कि शायद फिल्म निर्माताओं उन्हें और भी अच्छी लाइन और रोल दे सकते थे, खासकर धर्मेंद्र सर को। हमने उन्हें पिछले साल 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा था, जिसमें वो कमाल के लग रहे थे को मिला था, और अगर हम दोनों कैरेक्टर्स की तुलना की जाए तो, इस फिल्म में उनके रोल को बर्बाद किया गया है। डिंपल कपाड़िया मैडम फिल्म में कमाल की लग रही हैं और अपने अभिनय से छाप छोड़ती दिख रही हैं।
एक सेक्शन जिसमें फिल्म को पूरे नंबर मिलते हैं वह है म्यूजिक। तनिष्क बागची, मित्राज़, सचिन-जिगर और राघव ने गानों पर बहुत अच्छा काम किया है।
कुल मिलाकर, 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में एक बेहतरीन फिल्म बनने की क्षमता थी, लेकिन यह औसत से भी नीचे की फिल्म साबित हुई। यह एक बेहतरीन कॉन्सेप्ट था जो व्यर्थ हो गया।


Click it and Unblock the Notifications











