रितेश और जेनेलिया की 'तेरे नाल लव हो गया'
बैनर : टिप्स म्यूजिक फिल्म्स
निर्माता : कुमार एस. तौरानी, सिद्धार्थ रॉय कपूर
निर्देशक : मनदीप कुमार
संगीत : सचिन-जिगर
कलाकार : रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, ओम पुरी, टीनू आनंद
रेटिंग : 3/5
काफी साल के इंतजार के बाद पर्दे के क्यूट कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसुजा की फिल्म आज पर्दे पर रिलीज हो गई। रील लाइफ में रीयल लाइफ की केमेस्ट्री ने वाकई कुछ अलग ही रंग भर दिया है। फरवरी में इस जोड़ी ने शादी भी कर ली। पर्दे पर यह जोड़ी आपको हंसने पर मजबूर कर देगी और कहीं कहीं खुद ही आपको हंसी आने लगेगी। देखें तेरे नाल लव हो गया का ट्रेलर
कहानी की शुरूआत होती है मिनी, जेनेलिया डिसूजा से जो काफी सुंदर है और शहर का हर लड़का मिनी से शादी करना चाहता है। केवल इसलिए नहीं की वो बेहद खूबसूरत है बल्कि इसलिए क्योंकि वह अमिर है और उसके पास कनाडा का पासपोर्ट भी है। स्वभाव से बिंदास रहने वाली मिनी अभी शादी नहीं करना चाहती हैं। लेकिन उसके पिता भट्टी ( टिनू आनंद) अपनी बेटी की शादी जल्द से जल्द करवाना चाहते हैं। वो इसके लिए लड़के भी खोज रहे हैं। लेकिन मिनी भी बहुत चालाक है वह शादी से बच निकलना चाहती है।
तभी मिनी की मुलाकात होती है वीरेन यानि रितेश देशमुख से जो मिनी के डैडी की कंपनी में ही नौकरी करता है और उसका कैरेक्टर अच्छा नहीं है। मिनी को भी अपनी शादी को बचाने का बहाना मिल जाता है। अपनी शादी बचाने के लिए वीरेन से मिलकर मिनी अपनी किडनैपिंग प्लान करती है। गायब जल्द ही किडनैप भी हो जाती है। फिर क्या दोनों के बीच लव हो जाता है।
किडनैपिंग के दौरान लव होना कोई नई कहानी नहीं है लेकिन रितेश और जेनेलिया ने इस कहानी में जान डाल दी है। फिल्म के पहले हाफ से ज्यादा खास कहानी का सेकंड हाफ लगता है। रितेश और जेनेलिया दोनों ने मजेदार एक्टिंग की है। इस फिल्म का गाना पिया ओ रे पिया पहले ही यूथ को लुभा चुका है। ओम पुरी और टीनू ने भी अच्छी परफॉर्मेंस दी है। निर्देशक मनदीप ने इस जोड़ी के टैलेंट को और भी अच्छी तरह से बाहर निकाला है।
अगर आपका मन इस हफ्ते के काम काज से पूरी तरह से उब चुका है तो इस फिल्म को आज जरूर देखे यह फिल्म आपको जरूर गुदगुदाएगी। और अगर आप लव बर्ड्स रितेश और जेनेलिया के फैन हैं तो यह फिल्म आपके लिए ही है।


Click it and Unblock the Notifications











