तेरा इंतजार रिव्यू...फिल्म में सनी लियोन के अलावा कुछ भी खास नहीं..बोरिंग और बोझिल
/5
प्रोड्यूसर - अमन मेहता, बिजल मेहता
लेखक- अनवरुल्लाह खान
क्या है खास - सनी लियोन
क्या है खराब - डायलोग, परफॉर्मेंस, डायरेक्शन, स्क्रीनप्ले
आइकॉनिक मोमेंट -फिल्म का क्लाईमैक्स थोड़ा सरप्राइज देने वाला है। इसके अलावा पूरी फिल्म बोरिंग है।
सनी लियोन को काफी शिकायत थी कि कोई भी खान उनके साथ काम नहीं करना चाहता है। लेकिन अब उनकी ये शिकायत दूर की है अरबाज़ खान ने। तेरा इंतज़ार एक ऊबा देने वाली अजीब सी फिल्म है।
तेरा इंतज़ार का ओर छोर कुछ नहीं मिलेगा। ना कहानी के नाम पर, ना संवाद के नाम पर, ना किरदारों की आपसी केमिस्ट्री के नाम। इस फिल्म को देखने का सिर्फ और सिर्फ एक ही कारण हो सकता है और वोे है सनी लियोन।



Click it and Unblock the Notifications











