Tanvi: The Great Movie Review: कहानी एक खामोश जंग की, जो बिना आवाज के गूंज छोड़ गई

Tanvi  The Great

Rating:
4.0/5

Cast: शुभांगी दत्त, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, अरविंद स्वामी, जैकी श्रॉफ, बोमन ईरानी, इयान ग्लेन (कैमियो)

Director: अनुपम खेर

Tanvi: The Great Movie Review: इस हफ्ते यानी 18 जुलाई को रिलीज होने वाली है एक फिल्म जिसका नाम है 'तन्वी: द ग्रेट'। फिल्म की कहानी एक ऑटिस्टिक लड़की तन्वी (शुभांगी दत्त) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पिता की एक अधूरी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाती है। लेकिन क्या आपको ये फिल्म देखनी चाहिए या मिस करनी चाहिए, आइए इस रिव्यू में जानते हैं।

क्या है कहानी

कहानी की शुरुआत होती है जब तन्वी की मां (पल्लवी जोशी) अमेरिका एक समिट के लिए जाती हैं और तन्वी को उसके दादा, रिटायर्ड कर्नल रैना (अनुपम खेर) के पास छोड़ देती हैं। शुरुआत में कर्नल रैना को तन्वी की हालत समझने में दिक्कत होती है, लेकिन धीरे-धीरे वो उसकी दुनिया को समझते हैं। उन दोनों के बीच एक गहरा कनेक्शन बनने लग जाता है। एक वीडियो क्लिप से तन्वी को अपने दिवंगत पिता के अधूरे सपने के बारे में पता चलता है और फिर वह तय करती है कि वह सेना में भर्ती होकर अपने पापा का सपना पूरा करेगी। लेकिन इस सपने को पूरा करने के आड़े आता है उसका ऑटिज्म। अब वो अपने पिता का सपना पूरा कर पाएगी या नहीं ये जानने के लिए आपको तो फिल्म ही देखनी पड़ेगी।

कैसी है फिल्म

उत्तराखंड का शांत आर्मी इलाका लैंसडाउन फिल्म की सोल है। इसके बैकग्राउंड में दिखने वाली पहाड़ों की खूबसूरती कहानी को और गहराई देती है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी शांत और सादगी भरी है, जो इसकी कहानी से मेल खाती है। इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है इसकी सादगी और इमोशनल कनेक्शन। यह फिल्म ना तो जोरदार देशभक्ति दिखाने की कोशिश करती है और ना ही भावनाओं से जबरदस्ती खेलती है। इसके बजाय, यह धीरे-धीरे आपके दिल में जगह बना लेती है और जाते-जाते आपको सोचने पर मजबूर करती है।

कैसी है एक्टिंग

शुभांगी दत्त ने तन्वी के किरदार में जान फूंक दी है। उनकी एक्टिंग बेहद नैचुरल और इमोशनल है। ऐसा लगता है जैसे वो स्क्रीन पर एक्टिंग नहीं कर रही, बल्कि वाकई तन्वी बन गई हैं। अनुपम खेर ने सख्त मगर कोमल दादा के रोल को बहुत ही दिल से निभाया है। जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी और बोमन ईरानी ने छोटी भूमिकाओं में भी दमदार असर छोड़ा है और 'गेम ऑफ थ्रोन्स' फेम इयान ग्लेन का कैमियो फिल्म को इंटरनेशनल टच देता है।

फाइनल रिव्यू

'तन्वी: द ग्रेट' एक इमोशनल रोलर कोस्टर है जो ऑटिज्म, पारिवारिक रिश्तों, मिलिट्री डिसिपलिन और खुद से मिलने की जर्नी को बहुत खूबसूरती से जोड़ता है। यह फिल्म नारे नहीं लगाती, बस शांति से अपना असर छोड़ती है। अगर आप ऐसी फिल्में पसंद करते हैं जो दिल को छू जाएं और आपको सोचने पर मजबूर कर दें, तो 'तन्वी: द ग्रेट' आपके लिए एक परफेक्ट फिल्म है।

फिल्म को लेकर खास बात

इस फिल्म को डायरेक्शन अनुपम खेर ने किया है और इस फिल्म का प्रोडक्शन NDFC यानि National Film Development Corporation of India ने किया है।

More from Filmibeat

Read more about: anupam kher
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X