Movie review जब पति लगने लगे अदरक देखें तनु वेड्स मनु रिटर्न्स
फिल्म निर्देशक: आनंद एल राय
कलाकार: आर माधवन, कंगना रनौत
प्रोडक्शन कंपनी: ईरोज इंटरनेशनल
प्रीक्वल: तनु वेड्स मनु
कैसी फिल्म है: कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा और इमोशन।
[सोनिका मिश्रा] आर माधवन और कंगना रनौत की फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स आज रिलीज हो रही है। फिल्म का मुद्दा है शादी और शादी के कुछ साल के बाद पति-पत्नी के बीच बढने वाली मुश्किलें। शादी एक ऐसा रिश्ता है जिसमें से बाहर जाना बहुत आसान होता है लेकिन उसे बचाए रखना बहुत मुश्किल। जिस पल शादी रुपी गाड़ी का एक भी पहिया थोड़ा ढीला पड़ा तो ये गाड़ी वहीं रुक जाती है और साथ ही जिंदगी भी।
फिल्म समीक्षा- "शादी के बाद ये अदरक जैसा हो गया है..कहीं से भी बढ़ रहा है.." ऐसे ही कुछ आपको हंसा देने वाले डायलॉग्स के साथ शुरु होती है तनु वेड्स मनु रिटर्न्स। पहला सीन शुरु होता है लंदन के पागलखाने से, जहां डॉक्टर के सामने तनु और मनु बैठे हैं। शादी के चार साल बाद किसी ने नहीं सोचा था कि तनु और मनु का हाल कुछ यूँ होगा। फिल्म का पहला ही सीन इतना मनोरंजक है कि दर्शकों को आगे की फिल्म से उम्मीदें हद से बढ़ जाएंगी।
कहानी मनोज शर्मा (आर माधवन) तनु से तलाक का फैसला करता है वहीं ये भी ये भी उम्मीद करता है कि तनु अपनी गलती मानकर वापस आ जाएगी। लेकिन तनु अपनी ही धुन में मनु के इस नोटिस को इग्नोर करके अपने पुराने आशिकों के साथ टाइमपास शुरु कर देती है। एक कॉलेज में लेक्चर के दौरान मनु की मुलाकात होती है कुसम से जो कि तनु के जैसी ही दिखती है।
राजा अवस्थी (जिमी शेरगिल) के पास दोबारा से तनु पहुंचती है और दोनों फिर से अफेयर में पड़ जाते हैं। जबकि राजा अवस्थी की शादी भी तय हो चुकी है और वो भी किसी और से हीं बल्कि कुसुम (कंगना रनौत का डबल रोल) से। राजा कुसुम से वादा करता है कि वो दोबारा शादी करना चाहता है और उसे बहुत खुश रखेगा। एक बेहतर पति बनेगा। कुल मिलाकर पहला भाग कंगना रनौत केे नाम ही रहता है।
इंटरवल के बाद आया ट्विस्ट
इंटरवल के बाद फिल्म में निर्देशक आनंद एल राय ने एक बेहतरीन ट्विस्ट लाने की कोशिश की। तनु को मनु और कुसुम के अफेयर के बारे में पता चलता है और अब वो दोबारा से मनु को पाना चाहती है। तनु का डायलॉग शर्मा जी हम थोड़ा बेवफा क्या हुए आप तो बद्चलन हो गये, दिखाता है कि अभी भी तनु मनु से प्यार करती है और उससे दूर नहीं होना चाहती। अब क्या तनु अपने मनु शर्मा को वापस पा लेगी या मनु को कुसुम के साथ एक नयी ज़िन्दगी शुरू करने देगी। ये जानने के लिए देखनी होगी आपको तनु वेड्स मनु रिटर्न्स।
फ़िल्म के सेकंड हाफ में बन्नो तेरा स्वेटर बेस्ट मोमेंट है। इस गीत का शूट बेहद ही खूबसूरत ढंग से किया गया है। इसी के तुरंत बाद तनु और कुसुम का जब सामना होता है वो पल बेहतरीन है। पहले भाग के मुकाबले दूसरे भाग में कहानी थोड़ा अपनी पटरी से नीचे उतरती हुए दिखती है।


Click it and Unblock the Notifications
