Just In
- 59 min ago
जादूगर' के नए गाने में जितेंद्र और आरुषि की ताज़ा जोड़ी दिल को छू लेने वाली है!
- 1 hr ago
सम्राट पृथ्वीराज फ्लॉप होने पर अक्षय कुमार को मिला सबसे बड़ा झटका, करोड़ों की फिल्म बंद ?
- 2 hrs ago
कंगना रनौत ने इस एक्टर को बताया इंडस्ट्री का सर्वश्रेष्ठ एक्शन हीरो, की थी 'धाकड़' की तारीफ!
- 2 hrs ago
उदयपुर मर्डर वीडियो देख बुरी तरह घबराईं कंगना रनौत,फोटो शेयर कर बोलीं- सिर तन से अलग, सुन्न हो गई हूं।
Don't Miss!
- News
Video: 'जब शिवसेना ही हनुमान चालीसा बैन करे तो शिव भी नहीं बचा सकते', उद्धव के इस्तीफे पर क्या बोलीं कंगना
- Automobiles
भारत में हर साल 1 लाख कारें होती हैं चोरी, पुरानी कारों पर चोरों की बुरी नजर
- Finance
Gold आज हुआ और सस्ता, चांदी के रेट भी तेजी से घटे
- Lifestyle
गर्म दूध के साथ शहद का सेवन करना सेहत के लिए सही है या गलत, पढ़े यहां
- Education
बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और बैचलर ऑफ लेजिस्लेटिव लॉ में करियर career in BBA LLB AFTER 12TH
- Technology
HTC ने पेश किया पहला मेटावर्स फोन HTC Desire 22 Pro, जानिए क्या है खासियत
- Travel
देवी सीता के नाम से मशहुर देवीकुलम की पूरी जानकारी
- Sports
जोकोविच ने कोरोना को लिया हल्के में, अब सामने आया राफेल नडाल का बयान
'तड़प' रिव्यू: डेब्यू के साथ अहान शेट्टी ने किया इंप्रेस, लेकिन इंप्रेस नहीं करती है ये जुनूनी प्रेम कहानी
निर्देशक- मिलन लूथरिया
कलाकार- अहान शेट्टी, तारा सुतारिया, सौरभ शुक्ला, कुमुद मिश्रा, सुमित गुलाटी
अमीर लड़की, लोकल लड़का, दोनों में होता है जमकर रोमांस और विलेन होते हैं परिवार। बॉलीवुड में इस एक लाइन पर अनगिनत फिल्में बन चुकी हैं। तड़प भी इसी रास्ते से गुजरती है, लेकिन यहां कहानी में ट्विस्ट है। "मेरा बेटा हीरो था और हीरो ही रहेगा, क्या हुआ अगर वक्त ने उसे विलेन बना दिया तो.." ईशाना (अहान शेट्टी) के पिता आंखों में दर्द लिये कहते हैं। इसके बाद फिल्म की कहानी भी ईशाना के हीरो से विलेन बनने के सफर को दिखाती है।
'तड़प' 2018 की तेलुगु फिल्म 'RX 100' की रीमेक है, जो एक वास्तविक घटना पर आधारित थी। ओरिजनल फिल्म से तड़प की तुलना ना करते हुए हम आगे बढ़ते हैं। यह अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म है और फिल्म के पहले फ्रेम से ही निर्देशक ने यह दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मिलन लूथरिया फुल फिल्मी तरीके से अहान शेट्टी को दर्शकों के सामने लाते हैं। पहले कुछ मिनटों में ही हम प्यार के जुनून में डूबे हीरो को देखते हैं, जो अपनी प्रेमिका के लिए तड़प रहा है।
इंटरवल तक, तड़प की कहानी एक अमीर लड़की और एक लोकल लड़के की लव स्टोरी की तरह दिखती है, जिसकी शादी उसके पिता की पसंद के किसी अन्य लड़के से जबरदस्ती कर दी गई है। लेकिन इंटरवल के बाद, कहानी में आता है ट्विस्ट और सामने आती है सच्चाई जो ईशाना और रमीसा (तारा सुतारिया) के अलग होने का कारण होता है।