..................... Tadap film review starring Ahan Shetty and Tara Sitara | Tadap Film Review | 'तड़प' रिव्यू: डेब्यू के साथ अहान शेट्टी ने किया इंप्रेस, लेकिन इंप्रेस नहीं करती है ये जुनूनी प्रेम कहानी - Hindi Filmibeat

'तड़प' रिव्यू: डेब्यू के साथ अहान शेट्टी ने किया इंप्रेस, लेकिन इंप्रेस नहीं करती है ये जुनूनी प्रेम कहानी

निर्देशक- मिलन लूथरिया

कलाकार- अहान शेट्टी, तारा सुतारिया, सौरभ शुक्ला, कुमुद मिश्रा, सुमित गुलाटी

Rating:
2.5/5

अमीर लड़की, लोकल लड़का, दोनों में होता है जमकर रोमांस और विलेन होते हैं परिवार। बॉलीवुड में इस एक लाइन पर अनगिनत फिल्में बन चुकी हैं। तड़प भी इसी रास्ते से गुजरती है, लेकिन यहां कहानी में ट्विस्ट है। "मेरा बेटा हीरो था और हीरो ही रहेगा, क्या हुआ अगर वक्त ने उसे विलेन बना दिया तो.." ईशाना (अहान शेट्टी) के पिता आंखों में दर्द लिये कहते हैं। इसके बाद फिल्म की कहानी भी ईशाना के हीरो से विलेन बनने के सफर को दिखाती है।

'तड़प' 2018 की तेलुगु फिल्म 'RX 100' की रीमेक है, जो एक वास्तविक घटना पर आधारित थी। ओरिजनल फिल्म से तड़प की तुलना ना करते हुए हम आगे बढ़ते हैं। यह अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म है और फिल्म के पहले फ्रेम से ही निर्देशक ने यह दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मिलन लूथरिया फुल फिल्मी तरीके से अहान शेट्टी को दर्शकों के सामने लाते हैं। पहले कुछ मिनटों में ही हम प्यार के जुनून में डूबे हीरो को देखते हैं, जो अपनी प्रेमिका के लिए तड़प रहा है।

tadap-movie-review-and-rating-starring-ahan-shetty-tara-sutaria

इंटरवल तक, तड़प की कहानी एक अमीर लड़की और एक लोकल लड़के की लव स्टोरी की तरह दिखती है, जिसकी शादी उसके पिता की पसंद के किसी अन्य लड़के से जबरदस्ती कर दी गई है। लेकिन इंटरवल के बाद, कहानी में आता है ट्विस्ट और सामने आती है सच्चाई जो ईशाना और रमीसा (तारा सुतारिया) के अलग होने का कारण होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X