Nikita Roy Review: कुश सिन्हा की डेब्यू फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा ने डाली जान, डर और रहस्य का है खेल

Nikita Roy Review

Rating:
3.5/5

Cast: सोनाक्षी सिन्हा, परेशा रावल, अर्जुन रामपाल, सुहेल नय्यर

Director: कुश सिन्हा

Nikita Roy Review: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद पहली बार फिल्म 'निकिता रॉय' के साथ सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई दी हैं। जहीर इकबाल के साथ शादी के बाद ये सोनाक्षी की ये पहली थिएटर रिलीज है। 'निकिता रॉय' एक सुपरनैचुरल थ्रिलर है। गौरतलब है कि निकिता रॉय में परेश रावल, अर्जुन रामपाल और सुहैल नय्यर भी मुख्य भूमिका में हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। चलिए जानते हैं निकिता रॉय दर्शकों को कितनी पसंद आने वाली है।

फिल्म की कहानी

सोनाक्षी सिन्हा इस फिल्म में निकिता रॉय के किरदार में ऐसी पत्रकार बनी हैं, जो फर्जी बाबाओं और झूठे धार्मिक दावों का पर्दाफाश करती है। लेकिन जब उसकी अपनी जिंदगी में दर्दनाक मोड़ आता है, तो वह उसी दलदल में फंस जाती है जिससे वह दूसरों को बचाने की कोशिश करती थी। सोनाक्षी ने अब तक का सबसे गंभीर और असरदार अभिनय इस फिल्म में किया है। सुहैल नय्यर, जो फिल्म में सोनाक्षी के एक्स-पार्टनर बने हैं, उनके किरदार को देखकर लगता है कि वह कहानी में ज्यादा असर नहीं छोड़ेंगे, लेकिन जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है, उनके और निकिता के बीच का इमोशनल कनेक्शन कहानी में गहराई जोड़ता है। यह रिश्ता फिल्म के ट्विस्ट को और ज्यादा असरदार बना देता है।

परेश रावल ने अमरदेव के रूप में एक ऐसे आध्यात्मिक गुरु का किरदार निभाया है जिसकी मासूम मुस्कान के पीछे खतरनाक सच्चाई छुपी है। उनकी एक्टिंग में जो ठहराव और खामोशी है, वही दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देती है। उनका हर सीन स्क्रीन पर डर और रहस्य का नया रंग भरता है।

कैसी है फिल्म

फिल्म की कहानी के से लेकर स्टार्स की एक्टिंग आपको लास्ट तक बांधे रखती है। कुश सिन्हा ने जिस तरह से सुपरनैचुरल हॉरर का निर्देशन किया है, वह लाजवाब है। फिल्म की कहानी, स्क्रिप्ट, डालॉग, स्क्रीनप्ले सब कुछ काफी बेहतरीन है। फिल्म 1 घंटा 54 मिनट की और आपको इसे पूरे देखे बिना उठना के मन नहीं करेगा। फिल्म आपको शुरू से अंत तक बांधे रखती है।

कैसी है एक्टिंग

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाया है, उनकी मेहनत, उनका व्यक्तित्व, उनके संवाद बोलने का अंदाज़ दमदार है। परेश रावल उन लोगों की मदद करते हैं जो सुपरनैचुरल से परेशान हैं। परेश रावल ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि उनके पास अलग अलग कैरेक्टर को जीना का हुनर है। उन्होंने क्या ही शानदार काम किया है। कुल मिलाकर, निकिता रॉय वन टाइम मस्ट वॉच सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म है।

फिल्म के हर फ्रेम में इसकी शानदार प्रोडक्शन वैल्यू साफ नजर आती है। सोनाक्षी सिन्हा का करियर बेस्ट परफॉर्मेंस, परेश रावल की डरावनी मौजूदगी और कुश सिन्‍हा की मजबूत पकड़ के चलते यह फिल्म रहस्य और सामाजिक संदेश का दिलचस्प संगम बन जाती है।

फिल्म का निर्माण हुआ है न‍िक्‍की विक्‍की भगनानी फिल्म्स, निकिता पाई फिल्म्स लिमिटेड के बैनर तले। इसके साथ बावेजा स्टूडियोज, ब्लिस एंटरटेनमेंट, मूवीज पीटीई लिमिटेड, और कार्मिक फिल्म्स भी इसमें जुड़े हैं। निक्की केमचंद भगनानी, विक्की भगनानी, अंकुर टकरानी सहित कई सह-निर्माताओं की भागीदारी फिल्म की व्यापक सोच और स्केल को दिखाती है।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood sonakshi sinha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X