पढ़ें फिर देखें- सन ऑफ सरदार ट्विटर रिव्यू
अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की पहली फिल्म 'सन ऑफ सरदार' इस हफ्ते 13 नवंबर को रिलीज हुई। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही फिल्म को लेकर इतनी बातें और खबरें आ चुकी थीं कि बिना किसी बड़े प्रमोशन के भी इस फिल्म ने खुद को इस साल की सबसे टॉप फिल्मों की श्रेणी में शामिल कर लिया। पहले दिन फिल्म का कुल कलेक्शन हुआ 10 करोड़ जबकि फिल्म बाकी की बड़ी फिल्मों की तुलना में 500 कम स्क्रिन्स पर रिलीज हुई।
फिल्म में कॉमेडी, मसाला, रोमांस, एक्शन सबकुछ है। बस नहीं है तो सिर्फ सेंस। वैसे ऐसा भी नहीं कहा जा सकता कि फिल्म बिल्कुल बेकार है या फिर फ्लॉप है। फिल्म के एक एक गाने, अजय-सोनाक्षी का रोमांस और अजय के साथ संजय दत्त की कॉमेडी ने फिल्म को जब तक है जान के सामने घुटने टेकने से बचा लिया। एक तरफ जहां शाहरुख खान के रोमांस ने सबपर जादू चला रखा है वहीं सन ऑफ सरदार के एक्शन और कॉमेडी ने लोगों पर से इस जादू को हटाने में लगी हुई है।
जब लोगों से पूछा गया कि वो जब तक है जान पहले देखना पसंद करेंगे या फिर सन ऑफ सरदार तो लोगों के जवाब मिक्स आए। किसी को रोमांस देखना है तो कोई कॉमेडी और एक्शन का दीवाना है। भारत में सिंगल स्क्रीन्स में सन ऑफ सरदार का जादू बरकरार है तो वहीं मल्टीप्लेक्स में जब तक है जान का। हमने ट्विटर पर भी लोगों की सन ऑफ सरदार के बारे में राय जाननी चाही तो देखिये लोगों ने क्या ट्वीट किया। इन्हें पढ़कर अगर आपने अभी तक कोई फिल्म नहीं देखी है तो शायद आपकी थोड़ी हेल्प हो जाए।


Click it and Unblock the Notifications











