Son of Sardaar 2 Review: फुल एंटरटेनमेंट का पैकेज लेकर आए अजय देवगन, भारत-पाकिस्तान का अनोखा एंगल जोड़ा

Son of Sardaar 2

Son of Sardaar 2 Movie Review: अजय देवगन, मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' रिलीज हो चुकी है। फिल्म का टोन कॉमिक है और जो दावा करती है फैमिली एंटरटेनमेंट का। लेकिन क्या आपको ये फिल्म देखनी चाहिए या स्किप करनी चाहिए, आइए इस रिव्यू में जानते हैं।

क्या है कहानी?

ये कहानी है एक सरदार जस्सी रंधावा(अजय देवगन) की, जिसका एक ही सपना है... घर बसाने का, लेकिन उसकी बीवी डिंपल(नीरू बाजवा) सात समंदर पार इंग्लैंड में बैठी है। वो पिछले 10 साल से वीजा का इंतजार कर रहा है लेकिन उसे वीजा नहीं मिल पाता है। 10 साल बाद उसकी बीवी उसे इंग्लैंड बुलाती है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब वो अपनी बीवी से मिलता है और वो उससे तलाक की डिमांड करती है। इस खबर से जस्सी की दुनिया में मानो तबाही आ जाती है।

दूसरी तरफ एक पाकिस्तानी डांसिंग ग्रुप है, जिसकी लीडर है राबिया(मृणाल ठाकुर)। इस ग्रुप में उसका पति दानिश(चंकी पांडे), गुल(दीपक डोबरियाल), महविश(कुब्रा सैत) और उसकी बेटी सबा(रोशनी वालिया) होती है। अचानक दानिश ग्रुप को छोड़कर भाग जाता है, वो भी किसी रशियन औरत की वजह से। उधर सबा को एक लड़का गोगी(साहिल मेहता) पसंद है, जिसके साथ वो शादी करना चाहती है। लेकिन लड़के के पापा राजा(रवि किशन) की कई डिमांड्स होती हैं। इस बीच इन पाकिस्तानी औरतों के जिंदगी में एंट्री होती है जस्सी रंधावा की। क्या होगा जब ये दोनों दुनिया में आपस में टकराएंगी, ये जानने के लिए आपको फिल्म तो देखनी ही पड़ेगी।

कैसी है फिल्म

इस फिल्म में कई कहानियां, कई ट्विस्ट हैं जो आपको पूरी फिल्म में एंटरटेन करते हैं। फिल्म में अजय देवगन एक भोले सरदार बने हैं, जिसे दीन-दुनिया की ज्यादा समझ नहीं लेकिन वो ऐसे काम में फंस जाता है, जहां उसे बार-बार झूठ बोलना पड़ता है और फिर वो उसी झूठ में फंस भी जाता है। फिल्म का फर्स्ट हाफ काफी मजेदार है और आप एक भी पल बोर नहीं हो सकते।

फिल्म के दूसरे हाफ में थोड़ा इमोशन जोड़ा गया है, रोमांस जोड़ा गया है, फैमिली वैल्यूज जोड़ी गई हैं लेकिन इन सबके बावजूद दूसरे हाफ में भी कॉमेडी का पूरा ध्यान रखा गया है। इस फिल्म में एंटरटेनमेंट का पूरा ध्यान रखा गया है और कॉमेडी के नाम पर कोई फूहड़ता नहीं दिखाई है। साथ ही भारत-पाकिस्तान वाला सीन तो कमाल का ही है। कुल मिलाकर ये एक फैमिली एंटरटेनमेंट मूवी है।

इस फिल्म को आप फुली इंजॉय कर पाएंगे अगर आप लॉजिक लगाना थोड़ा भूल जाएंगे। ज्यादा दिमाग लगाएंगे तो मूवी का आनंद नहीं उठा पाएंगे।

कैसी है एक्टिंग

इस फिल्म में लगभग सभी एक्टर्स ने बेहतरीन काम किया है, लेकिन जिस एक्टर ने इस फिल्म में चौंकाने वाला काम किया है दीपक डोबरिया ने। वो इस फिल्म में एक ऐसे रोल में नजर आए हैं, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया। उन्होंने एक ट्रांसजेंडर का रोल निभाया है और बहुत शानदार अंदाज में निभाया है। अजय देवगन भी कमाल के लगे हैं और उनके साथ मृणाल ठाकुर कहीं-कहीं जमी हैं और कहीं-कहीं नहीं लेकिन अपने रोल के साथ उन्होंने जस्टिस किया है। रवि किशन भोजपुरी सरदार बने हैं और वो भी अपने सीन में कमाल के लगे हैं। 'सन ऑफ सरदार 2' मुकुल देव की आखिरी फिल्म है और इस फिल्म में उनकी कॉमिक टाइमिंग कमाल की है।

फाइनल रिव्यू

अगर आपको फैमिली कॉमेडी फिल्म पसंद है तो आप ये फिल्म जरूर देख सकते हैं। ये फिल्म आपको गुदगुदाएगी और ऐसे-ऐसे ट्विस्ट्स से इंट्रोड्यूस करवाएगी, जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा। फिल्मीबीट हिंदी की तरफ से फिल्म को मिलते हैं 3.5 स्टार।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X