Singham Review: अजय देवगन ने फिर दिखाया अपना खूंखार अंदाज, लेकिन पूरी लाइलाइट चुरा ले गए चुलबुल पांडे

Singham Again Review: इस साल शैतान जैसी हिट फिल्म देने के बाद अजय देवगन के फैंस उनकी सिंघम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आज वो दिन आ गया है। 'सिंघम' रिलीज हो चुकी है और फैंस के इंतजार की घड़ियां भी खत्म हो चुकी हैं। लेकिन क्या इस फिल्म में अजय का मैजिक बरकरार है या फिर ऊंची दुकान फीका पकवान वाला मामला है, आइए जानते हैं हमारे इस रिव्यू में...
करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ जैसे कलाकारों के साथ सिंघम अगेन तब से सुर्खियां बटोर रही है जब से मेकर्स ने अक्षय कुमार और रणवीर सिंह की स्पेशल अपीयरेंस के साथ इसका ट्रेलर जारी किया है।
जैसा कि ट्रेलर में दिखाया गया है, सिंघम अगेन की कहानी रामायण की महाकाव्य कथा से अडैप्ट की गई है। अवनी (करीना कपूर खान) को डेंजर लंका (अर्जुन कपूर) किडनैप कर ले जाता है क्योंकि वो बाजीराव सिंघम (अजय देवगन) से बदला लेना चाहता है। यह फिल्म सिंघम के अपनी पत्नी को खतरनाक खलनायक से बचाने की कोशिशों के इर्द-गिर्द घूमती है।
कैसी है एक्टिंग
जैसी कि उम्मीद थी, अजय देवगन ने बाजीराव सिंघम के रूप में दमदार अभिनय किया है। उनके पास कई ऐसे डायलॉग्स हैं जो सीटी बजाने लायक हैं और फैंस को एक बार फिर उनका मेगा अवतार पसंद आएगा। करीना कपूर ने अपना किरदार बखूबी निभाया है। अर्जुन कपूर की एक्टिंग उम्मीदों से बढ़कर रही है, लेकिन रावण के किरदार के लिए जिस भव्यता की जरूरत थी, वो तेवर इस फिल्म में नजर नहीं आए।
सिम्बा के रूप में रणवीर सिंह की प्रेजेंस कहानी में एक एंटरटेनमेंट टच जोड़ती है। दीपिका पादुकोण का एक्शन अवतार उनके फैंस के लिए एक ट्रीट होने वाला है। टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार ने भी एक्शन सीन में अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया है और लोगों का ध्यान खींचा। हालांकि, सरप्राइज पैकेज चुलबुल पनाडे के रूप में सलमान खान ने शो को पूरी तरह से चुरा लिया।
फाइनल रिव्यू
सिंघम अगेन दिवाली पर देखने लायक एक बेहतरीन फिल्म है और इसे जरूर देखना चाहिए। अजय देवगन ने दमदार काम किया है। सर्कस की असफलता के बाद रोहित शेट्टी ने धमाकेदार वापसी की है! कुल मिलाकर, यह एक बार देखने लायक फिल्म है, जिसे परिवार के साथ देखना सबसे अच्छा है। फिल्मीबीट हिंदी की तरफ से सिंघम अगेन को मिलते हैं 3.5 रेटिंग।


Click it and Unblock the Notifications











