सिंह इस ब्लिंग REVIEW- अक्षय को रिप्लेस कर गयीं एमी
सिंह इस किंग, नमस्ते लंदन इन मूवीज में स्टोरी लाइन लगभग सेम रही। अक्षय कुमार को इंग्लिश नहीं आती और हीरोइन को इंग्लिश। फिर हीरोइन का कोई बॉयफ्रेंड होता जिससे अक्षय उसे छीन लाते। सिंह इज ब्लिंग की स्टोरी भी कुछ ऐसी ही शुरू होती है जब रफ़्तार सिंह (अक्षय कुमार) को कुछ न करने के चलते उसके पिता गोआ अपने दोस्त के यहाँ भेज देते हैं।
वही सारा(एमी जैक्सन) जो की रोमानिया में रहती है एक गुंडे से भगकर इंडिया आ जाती है गोआ में। अक्षय की मुलाक़ात होती है सारा से और हो जाता है प्यार। अब इस प्यार को आहे बढ़ने में ट्रांसलेटर इमली (लारा दत्ता ) अहम भूमिका निभाती है।

अक्षय कुमार की कॉमिक टाईमिंग बेहतरीन रहती है लेकिन तभी तक जब तक उनको सपोर्ट करने के लिए कोई हो। सिंह इज़ ब्लिंग में अक्षय को वो सपोर्ट नहीं मिल पाता है और उनका किरदार ताश के पत्तों की तरह ढह जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











