..................... शुभ मंगल ज्यादा सावधान फिल्म रिव्यू | Shubh Mangal Zyada Saavdhan movie review starring Ayushmann Khurrana, Jitendra Kumar - Hindi Filmibeat

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' फिल्म रिव्यू: आयुष्मान- जितेन्द्र की ये 'लव स्टोरी' दिल जीत लेगी

Rating:
3.0/5

निर्देशक- हितेश केवल्या

कलाकार- आयुष्मान खुराना, जितेन्द्र कुमार, नीना गुप्ता, गजराव राव, मनुऋषि चड्डा, सुनीता राजवर

"रोज हमें लड़ाई लड़नी पड़ती है जिंदगी में, लेकिन जो लड़ाई परिवार के साथ होती है वो सारी लड़ाइयों में सबसे बड़ी और खतरनाक होती है.." कार्तिक (आयुष्मान खुराना) जब अपने बायफ्रैंड के पिता (गजराज राव) से यह संवाद कहता है तो उसकी आंखों में बेबसी और गुस्से के साथ एक विश्वास भी झलकता है। घरवालों के सामने अपने रिश्ते को अपनाने के पहले.. कार्तिक ने अमन को कई बार कहा था- 'मेरे पिता अनपढ़ हैं.. लेकिन तेरे घरवाले तो पढ़े लिखे हैं, जरूर समझ लेंगे..' जाहिर है निर्देशक का तंज समाज के उस तबके पर था, जो पढ़े लिखे होने के बावजूद समलैंगिक रिश्ते को स्वीकार करने से कतराते हैं और इसे 'नॉर्मल' नहीं समझते। एक गे कपल को, उनके प्यार को सामान्य दिखाना, उन्हें मुखर दिखाना ही निर्देशक हितेश केवल्या की जीत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X