शिरींन फरहाद की तो निकल पड़ी- फिल्म रिव्यू

Shirin Farhad Ki Toh Nikal Padi
बैगलोर। निर्देशक से एक्टर बनीं फराह खान की पहली फिल्म शिरीं फरहाद की तो निकल पड़ी आज 24 अगस्त को सिनेमाघरों पर दस्तक देगी। फिल्म में फराह खान और बोमन इरानी की लव स्टोरी दिखाई गयी है। प्यार किसी उम्र का मोहताज नहीं कुछ ऐसा ही दिखाया गया है इस फिल्म में।

कहानी फरहाद पस्ताकिया (बोमन ईरानी) एक साफ दिल वाला पारसी बैचलर है जिसकी कभी कोई गर्लफ्रैंड नहीं रही। फरहाद एक लिंगरी सेल्समैन है और उसकी जिंदगी में सिर्फ एक ही महिला रही है और वो है उसकी मां नर्गिस। काम के दौरान ही फरहाद की मुलाकात शिरीन फागुवाला (फराह खान) से होती है और पहली नजर में ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। लेकिन तभी फरहाज की मां नर्गिस को पता चलता है कि फरहाद जिसके प्यार में पागल है वो लड़की नर्गिस की कभी दुश्मन रह चुकी है। और तभी से शुरु होती है फरहाद की जद्दोजहद दो महिलाओं के बीच फंसा फरहाद किस तरह अपनी मां को मनाता है और अपनी शिरीन को पाने में सफल होता है ये पूरा सफर बहुत ही रोमांचक है।

बोमने ईरानी ने फरहाद के किरदार में अपनी एक्टिंग की प्रतिभा को पूरी तरह दिखा दिया। आज तक सिर्फ बड़े कलाकारों के साथ सेकेंड लीड में काम करने के बाद पहली बार बोमन ईरानी किसी फिल्म में मेन लीड रोल निभाते नज़र आए। 52 साल की उम्र में भी यंग लवर का किरदार बोमन ईरानी ने बहुत ही बेहतरीन ढंग से निभाया है।

फराह खान जिस तरह अपनी फिल्मों में अपने एक्टरों को एक्टिंग की क्लास देती हैं उसी तरह इस फिल्म में लवर कपल का किरदार निभाते हुए फराह खान ने अपने सभी एक्टिंग के टिप्स यूज किये हैं। बोमन और फराह एक कपल के रुप में बहुत ही क्यूट लगे हैं। जैसा कि फिल्म के पोस्टरों में ही दिखाया गया है कि सलमान खान की फिल्म हम आपके हैं कौन और शाहरुख की कुछ कुछ होता है के कुछ दृष्यों को लेकर फिल्म की लव स्टोरी फार्म की गई है। फिल्हाल कहना गलत नहीं होगा कि अगर इस वीकेंड किसी हल्की कॉमेडी और रोमांटिक फिल्म देखना चाहते हैं तो शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी सही च्वाइस होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X