Character REVIEW: किरदारों के मामले में कैसी रही 'दिलवाले'!
रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म 'दिलवाले' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म की ओपनिंग धमाकेदार रही है और चारों ओर इसी बात की चर्चा है। फिल्म में शाहरूख खान, काजोल, वरूण धवन और कृति सैनन ने मुख्य किरदार निभाए हैं।
'दिलवाले' में कॉमेडी है, लव- स्टोरी है, नफरत, परिवार, प्यार.. सब कुछ है। लेकिन हां, रोहित शेट्टी की फिल्म हो और एक्शन का जिक्र न किया जाए, तो यह नाजाय़ज बात होगी। बता दें, इस फिल्म में उम्दा एक्शन सीक्वेंस दिखाए हैं।

शाहरूख- काजोल की जोड़ी ने हमेशा से सफलता का इतिहास रचा है। दिलवाले के किरदारों की बात जाए तो इस फिल्म में सबसे बड़ी सरप्राइज पैकेज काजोल हैं। जबकि बाकी सभी के किरदार में ज्यादा कुछ नया नहीं दिखेगा।
बहरहाल, यहां पढ़ें 'दिलवाले' में कौन सा किरदार रहा कितना मजबूत और किसने किया दर्शकों को निराश:


Click it and Unblock the Notifications