REVIEW: शाहिद- आलिया की 'शानदार' जोड़ी ने रायता फैला दिया- 3.5 स्टार
विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म 'शानदार' आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। महीनों से शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की क्यूट सी जोड़ी को देखने के बाद आखिर वह दिन आ ही गया जब इन्हें हम बड़े पर्दे पर देखेंगे। लेकिन क्या यह फिल्म विकास बहल के लिए अगली 'क्वीन' साबित होगी.. यह तो हमें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।
शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग पर आधारित है, जिसे पूरे रॉम- कॉम स्टाइल में बनाया गया है। फिल्म में प्रेम कहानी है आलिया (आलिया भट्ट) और जगजिंदर जोगिंदर (शाहिद कपूर) की। जैसा की ट्रेलर में आपने देखा है, फिल्म में खूबसूरती का काफी ख्याल रखा गया है।

धर्मा प्रोडक्शन्स की ज़्यादातर फिल्में टीम टाम के चक्कर में विषयांतर हो जाती हैं। शानदार इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। फिल्म में बॉडी शेमिंग की दिक्कत को इतने सतही ढंग से उठाया है कि ये औपचारिकता लगता है।
हालांकि धर्मा प्रोडक्शन्स की हर फिल्म की तरह शानदार में भी दो सुंदर दिखने वाले लोग हैं। नाच गाना है, सुंदर लोकेशन है, एक अच्छे प्लॉट का खराब ट्रीटमेंट है जो विकास बहल पर काफी संदेह पैदा करेगा।
यहां जानें फिल्म का रिव्यू-


Click it and Unblock the Notifications











