Review - बैंड..बाजा..बारात और बोरियत से भरी है 'शादी में जरुर आना'
/5
प्रोड्यूसर: विनोद बच्चन, मंजु बच्चन, कलीम खान
लेखक: कमल पांडे
क्या है खास: राजकुमार राव
क्या है बकवास: अधिक खींचा हुआ प्लॉट, घिसा पिटा ट्विस्ट
आईकॉनिक मोमेंट: वो सीन जहां दोनों परिवार दहेज पर मोलभाव करते हैं।
राजकुमार राव एक शानदार एक्टर हैं। ये तब साबित होता है जब वो शादी में ज़रूर आना जैसी घिसी हुई कहानी को भी अपने कंधों पर खींचने की पूरी कोशिश करते हैं। हालांकि फिल्म फिर भी बुरी तरह पिट जाती है। यूपी से वो पूरी तरह जुड़ जाते हैं और उत्तर भारत उनकी इसी अदा पर फिदा होकर ये फिल्म देखेगा।
फिल्म के गाने, फिल्म का काफी मज़बूत पक्ष है। राजकुमार राव और कृति खरबंदा जोड़े के रूप में अच्छे लगते हैं। फिल्म छोटे शहर के दर्शकों को लुभाएगी इसकी पूरी गारंटी है।


Click it and Unblock the Notifications