Selfiee Movie Review: एंटरटेनिंग है अक्षय कुमार- इमरान हाशमी की फिल्म, ड्रामा के साथ गुदगुदाने वाली कॉमेडी

Rating:
3.0/5

selfiee-movie-review-akshay-kumar-emraan-hashmi-film-entertains-with-right-dose-of-drama-and-comedy

निर्देशक- राज मेहता
कलाकार- अक्षय कुमार, इमरान हाशमी, डायना पेंटी, नुसरत भरूचा, महेश ठाकुर, मेघना मलिक, अभिमन्यु सिंह

"इनके लाखों करोड़ों फैंस की तरह, मेरा और मेरे बेटे का भी सपना है अपने सुपरस्टार के साथ एक सेल्फी लेने का".. यहीं से शुरु होती है ओम प्रकाश अग्रवाल की कहानी। एक फिल्म स्टार और एक फैन की कहानी हमने इससे पहले भी कुछ फिल्मों में देखी है, लेकिन कहीं ना कहीं ये एक ऐसा नाता है, एक ऐसा रिश्ता है, जो हर बार दिल छू जाता है। सेल्फी में इसे आम बनाम खास की तकरार के रूप में दिखाया गया है।

फिल्म की शुरुआत होने से पहले बड़े पर्दे पर अक्षय कुमार आते हैं और ये फिल्म अपने सभी फैंस को समर्पित करते हैं। वो फैंस को इतना प्यार और सम्मान देने के लिए शुक्रिया कहते हैं, साथ ही हमेशा अपना विश्वास बनाए रखने की प्रार्थना करते हैं। खास बात है कि फिल्म में भी अक्षय का किरदार कुछ इसी अंदाज का है।

कहानी

कहानी

भोपाल का आरटीओर अधिकारी ओम प्रकाश अग्रवाल (इमरान हाशमी) सुपरस्टार विजय कुमार (अक्षय कुमार) का diehard फैन है। उसकी एक ही चाहत है कि कभी वो अपने बेटे के साथ अपने फेवरिट सुपरस्टार के साथ सेल्फी ले सके। उसे अपना ख्वाब तब पूरा होता लगता है, जब सुपरस्टार विजय कुमार का शूटिंग के सिलसिले में भोपाल आना होता है। परिस्थितियां कुछ ऐसी बनती हैं कि विजय को नए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत पड़ती है और ऐसे में उनका सामना होता है अपने सबसे बड़े फैन ओम प्रकाश अग्रवाल से। लेकिन उनकी पहली मुलाकात के दौरान ही एक गलतफहमी एक झगड़े में बदल जाती है.. और बाद में पूरा देश इस तकरार का साक्षी बनता है। विजय कुमार का ड्राइविंग लाइसेंस एक राष्ट्रीय मुद्दा बन जाता है। अब किस तरह एक फैन अपने ही फेवरिट सुपरस्टार का दुश्मन बन जाता है, इसी के इर्द गिर्द घूमती है पूरी कहानी।

अभिनय

अभिनय

सुपरस्टार विजय कुमार के किरदार में अक्षय कुमार इतने सहज दिखे हैं कि कभी कभी लगता है कि बड़े पर्दे पर वो खुद को ही निभा रहे हैं। फिल्म में उनकी पत्नी बनी डायना पेंटी के साथ इमोशनल लम्हे हों या अपने सबसे बड़े फैन के साथ उनकी तकरार.. अक्षय ने हर अलग अलग इमोशन को पर्दे पर सहजता के साथ जीया है। लंबे समय बाद उन्हें कॉमेडी करते देख उनके फैंस जरूर खुश होंगे। वहीं, आरटीओ ऑफिसर और विजय कुमार के सबसे बड़े फैन बने इमरान हाशमी भी अपने रोल में जंचे हैं। उनके हिस्से में ज्यादा इमोशनल ड्रामा है, जिसमें वो खरे उतरते हैं। हालांकि बेटे के साथ उनकी बॉण्डिंग पर निर्देशक थोड़ा और काम कर सकते थे, जिससे इमोशनल जुड़ाव ज्यादा बनता। इमरान हाशमी की पत्नी की भूमिका में नुसरत भरूचा के खाते में ज्यादा कुछ नहीं था। वहीं, लंबे समय बाद महेश ठाकुर को सपोर्टिंग रोल निभाते देखना अच्छा लगा है।

निर्देशन व तकनीकी पक्ष

निर्देशन व तकनीकी पक्ष

गुड न्यूज और जुग जुग जीयो के बाद निर्देशक राज मेहता की तीसरी फिल्म है सेल्फी। खास बात है कि इनकी तीनों फिल्में इमोशन और कॉमेडी का मिश्रण हैं। यही कारण है सेल्फी एक रीमेक हुए भी ओरिजनल से अलग दिखती है। किरदारों को मजबूती देने में कुछ कमियां हैं, लेकिन कहना गलत नहीं होगा कि राज मेहता ने अच्छी रीमक बनाई है, जो आपको बराबर एंटरटेन करती है। उन्होंने ओरिजनल फिल्म की तुलना में सेल्फी को ज्यादा कमर्शियल बनाया है। खासकर फिल्म का फर्स्ट हॉफ बेहद दिलचस्प है और आपको लगातार बांधे रखता है। सेकेंड हॉफ में कहानी थोड़ी खिंचती सी लगती है, लेकिन क्लाईमैक्स तक आते आते ट्रैक पर आ जाती है।

ऋषभ शर्मा के डायलॉग्स अच्छे हैं। कुछ कॉमेडी दृश्य बेहतरीन बन पड़े हैं, वहीं क्लाईमैक्स में एक सुपरस्टार और एक फैन के बीच की बातचीत थोड़ी भावनात्मक लगती है। ए़डिटिंग टेबल पर रितेश सोनी सेकेंड हॉफ में कहानी को थोड़ा और कस सकते थे। राजीव रवि की सिनेमेटोग्राफी कहानी को पूरा सपोर्ट देती है। भोपाल की सड़कों से लेकर आरटीओ ऑफिस का नजारा और सुपरस्टार के ठाठ.. राजीव ने अपने कैमरे से बेहतरीन कैद किया है।

संगीत

संगीत

सेल्फी में चार गानें हैं, लेकिन खास बात है कि फिल्म में सिर्फ एक ही गाने को शामिल किया गया है। फिल्म की शुरुआत 'कुड़िए नी तेरी वाइब' से होती है, जो अक्षय कुमार और मृणाल ठाकुर पर फिल्माया गया है। वहीं, "मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी" एंड क्रेडिट्स में दिखलाया गया है। कहानी में गाने ना डालना, कहीं ना कहीं फिल्म के पक्ष में काम करती है।

रेटिंग

रेटिंग

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की सेल्फी भले ही मलयालम फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' की रीमेक है, लेकिन निर्देशक राज मेहता ने इसे अपने अंदाज में पेश करने की कोशिश की है और सफल भी रहे हैं। एक सुपरस्टार और एक फैन की कहानी 'सेल्फी' कॉमेडी और इमोशन के सही डोज़ के साथ एंटरटेन करती है। फिल्मीबीट की ओर से 'सेल्फी' को 3 स्टार।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X