Movie Review- पत्नी से छुटकारा पाने का इलाज...ढूंढें सेकेंड हैंड हसबैंड
शादियां और तलाक ये हमारे बॉलिवुड के सबसे ज्यादा पसंदीदा विषय हैं। हाल ही में फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में शादी के बाद तलाक तक की नौबत आने के बाद भी अंत में दोबारा से समाज के लिए शादी को बनाए रखने की सोच को बढ़ावा दिया गया। फिल्म सेकेंड हैंड हसबैंड में भी इस सोच को शामिल किया गया है।
फिल्म में तीन एंगल हैं और तीनों में से एक धर्मेंद्र का ट्रैक है जिसमें वो अपनी पत्नी को धोखा देता है और जब तलाक की बात आती है तो वापस से अपनी पत्नी के पास लौट जाता है।
दूसरा ट्रैक है गिप्पी ग्रेवाल और टीना आहूजा का जो कि शादी करना चाहते हैं लेकिन चूंकि गिप्पी ग्रेवाल- राजवीर पहले से शादी शुदा है तो वो अपनी पत्नी को हर महीने पैसे देने के लिए तैयार नहीं होता और उसके लिए दूसरा पति ढूढना शुरु करता है। इसी दौरान कई ऐसे पल आते हैं जिन्हें देखकर आप अपनी हंसी रोक नहीं सकेंगे।
फिल्म में कुछ भी खास कहानी नहीं है लेकिन फिल्म के कॉमेडी मोमेंट बेहतरीन हैं। साथ ही वेटरेन एक्टर धर्मेंद्र के फैंस के लिए तो सेकेंड हैंड हसबैंड एक ट्रीट है। दोबारा से पाजी को पुराने रुप में देखना वाकई काफी मजेदार है।


Click it and Unblock the Notifications