REVIEW: वैलेंटाइन डे स्पेशल फिल्म 'सनम रे'.. एक प्यारी सी लव स्टोरी और..
दिव्या खोसला कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'सनम रे' सिनेमाघरों में लग चुकी है। अपनी पहली झलक से ही युवाओं के दिल में खास जगह बनाने वाली यह फिल्म वैलेंटाइन डे पर स्पेशल लाया गया है.. रोमांस से भरपूर। फिल्म में पुलकित सम्राट, यमी गौतम, उर्वशी रौतेला और ऋषि कपूर मुख्य किरदारो में दिखेंगे। यह एक रोमांटिक ड्रामा है, जहां आपको फुल इंटेंस लव स्टोरी देखने को मिलेगी।
कहानी है आकाश (पुलकित सम्राट) की, जो अपने सच्चे प्यार को लेकर काफी कंफ्यूज है। आकाश और श्रुति (यमी गौतम) बचपन से एक दूसरे के साथ प्यार में हैं। लेकिन करियर बनाने के लिए पुलकित शहर की ओर कदम बढ़ाता है, जहां उसकी नजदीकियां बढ़ती हैं एक दूसरी लड़की से.. यह लड़की है आकांक्षा (उर्वशी रौतेला)।

अब आकाश अपने बचपन के प्यार को भूल जाता है या उसे अपने सच्चे प्यार का अहसास होता है .. यह जानने के लिए आपको सिनेमाघर तक जाना पड़ेगा। दिव्या खोसला कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कमियां मत ढूंढिए क्योंकि नया साल आ जाएगा। पुलकित और यामी को देखकर वैसे भी आपको स्टार प्लस याद आएगा।
यहां जानें फिल्म की पूरी समीक्षा-


Click it and Unblock the Notifications











