दमदार बॉडीगार्ड आ गया है

निर्माता : अतुल अग्निहोत्री, अलविरा अग्निहोत्री
निर्देशक : सिद्दीकी
संगीत : प्रीतम, हिमेश रेशमिया
कलाकार : सलमान खान, करीना कपूर, राज बब्बर, आदित्य पंचोली, महेश मांजरेकर, रजत रवैल, कैटरीना कैफ (मेहमान कलाकार)
सेंसर सर्टिफिकेट : यू/ए
रेटिंग : 3/5
सलमान खान ने बॉडीगार्ड के जरिए यह साबित कर दिया की अभी भी वो लोगों के दिलों पर राज करते हैं। सलमान का खान के चाहने वालों का एक अलग ही वर्ग है जिसे सलमान हर रूप में अच्छे लगते हैं। बॉडीगार्ड में भी सलमान ने सिर्फ अपने फैन्स की पसंद का ख्याल रखा है। ये बात अलग है कि इस फिल्म में फाईट सीन में कुछ नया है जो सलमान के फैन्स को काफी पसंद आएगा। पूरी फिल्म सलमान पर ही फोकस है इस कारण दर्शक चाह कर भी सलमान से दूर नहीं जा सकेंगे।
'बॉडीगार्ड' एक लव स्टोरी है। लवली सिंह यानी सलमान खान और दिव्या की पर्दे पर दिव्या का रोल करीना कपूर ने किया है। लवली को दिव्या की सेफ्टी की जिम्मेदारी दी जाती है और तब से लवली साये की तरह दिव्या के साथ रहता है। जो दिव्या को रास नहीं आता दिव्या नहीं चाहती कि कोई भी उसकी पर्सनल लाईफ में दखल दे। वह लवली को अपनी लाईफ से दूर करने का लिए छाया बनकर लवली को अपने प्यार के जाल में फांसती है लेकिन खुद ही इस जाल में फंस कर रह जाती है और यहां से शुरू होती है फिल्म की असली कहानी।
फिल्म का फर्स्ट हाफ कब गुज़रता है पता नहीं चलता लेकिन सेकंड हॉफ में कहानी में थोड़ी सी ढील आ गयी है। पर क्लाईमेक्स तक फिल्म में काफी बदलाव आते है जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेंगे। दिव्या का लवली सिंह के लिए प्यार कई जगहों पर दिल की गहराई में उतर जाता है। सलमान हमेशा से ही दर्शकों को हंसाने में कामयाब रहें हैं। इस फिल्म में उनकी मासूमियत और कॉमेडी दोनो ही साथ साथ देखने को मिली है।
सिद्दकी ने इस फिल्म की कहानी बस खत्म करने के हिसाब से लिखी हो ऐसा जान पड़ता है। ओवरऑल इस फिल्म की टीआरपी सलमान खान है वो ना केवल हैंडसम हंक लगे हैं साथ वो अपनी मासूमियत के चलते दर्शकों के दिल में घर करने में कामयाब भी रहेंगे। एक्शन में सलमान का कोई तोड़ नहीं है साथ करीना ने भी अपने किरदार के साथ न्याय क किया है। छाया के रूप में जब वह लवली को फोन करती है तब वहां आपको करिश्मा कपूर की आवाज़ सुनाई देती है।
इस फिल्म में राज बब्बर, महेश मांजरेकर, आदित्य पंचोली, असरानी ने अपने किरदार के साथ न्याय किया है। इनके साथ कैटरीना कैफ भी कुछ पल के लिए पर्दे पर नजर आती हैं।
हिमेश और प्रीतम का संगीत उम्दा है, आई लव यू...., तेरी मेरी, मेरी तेरी प्रेम कहानी... तो हीट है ही इनके के अलावा देसी बीट्स और टाइटल ट्रेक भी सुना जा सकता है।
अगर आप सलमान खान के फैन नहीं भी हैं तो भी यह फिल्म आप एक बार देखने जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











