..................... Saheb Biwi aur Gangster returns review, साहेब..बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स- रिव्यू - Hindi Filmibeat

माही-सोहा में ही व्यस्त है साहेब..बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स- रिव्यू

तिग्मांशू धूलिया की हाल ही में रिलीज हुई साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स फिल्म को काफी अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं। माही गिल, जिमी शेरगिल, इरफान खान और सोहा अली खान अभिनीत फिल्म साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स फिल्म में माही गिल और इरफान खान की एक्टिंग इतनी बेहतरीन है कि लोग इनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। तिग्मांशू धूलिया ने अभी तक इरफान खान के साथ कई हिट फिल्में दी हैं जिनमें हासिल, चरस और पान सिंह तोमर शामिल हैं। एक बार फिर से इस हिट जोड़ी ने ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है। इस जोड़ी का बखूबी साथ दिया है माही गिल और सोहा अली खान और जिमी शेरगिल ने।

साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि तिग्मांशू साहेब पूरी फिल्म में माही गिल और सोहा अली खान में ही व्यस्त थे। माही गिल और सोहा अली खान के हिस्से में कई अच्छे और बेहतरीन सीन्स आए हैं और माही और सोहा दोनों फिल्म ने फिल्म में बेहतरीन अदाकारी की है। साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स फिल्म में माही गिल ने अपनी एक्टिंग और अपनी बोल्‍डनेस को पहले भाग से कहीं आगे लेकर गयी हैं। इस भाग में माही गिल और सोहा अली खान दोनों ने फिल्म की बागडोर अपने हाथों में ले रखी है। हालांकि इरफान खान और जिमी शेरगिल ने भी फिल्म में कमाल की एक्टिंग की है।

साहेब यानी जिमी शेरगिल इस दूसरे भाग में अपाहिज की तरह व्हीलचेयर पर बैठे हुए नज़र आएंगे जबकि उनकी दारुबाज बीवी यानी माही गिल फिल्म के साथ साहेब की बागडोर भी अपने हाथों में लिये कभी इरफान खान तो कभी साहेब की बांहों में नज़र आएंगी। पहले भाग में जहां साहेब ने अपनी बीवी यानी माही को अपने इशारों पर नचाया था वहीं इस बार बीवी अपने इशारों पर साहेब को ही नहीं बल्कि गैंगस्टर इरफान खान को भी नचाएंगी। जैसा कि तिग्मांशू धूलिया ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि उनकी फिल्मों में एक्ट्रेसेस सेक्स को एक हथियार की तरह यूज करती हैं इस फिल्म में माही और सोहा ने कुछ यही किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X