सड़क 2 फिल्म रिव्यू - आलिया भट्ट: संजय दत्त की बढ़िया फिल्म का क्लाईमैक्स - 'राम नाम सत्य है'
फिल्म - सड़क 2
निर्देशक - महेश भट्ट
स्टारकास्ट - संजय दत्त, आलिया भट्ट, जीशू सेनगुप्ता, आदित्य रॉय कपूर, मकरंद देशपांडे, प्रियंका बोस व अन्य
प्लेटफॉर्म - डिज़्नी हॉटस्टार
सच, हमेशा सच दो लोगों से बनता है, पहला वो जिसमें सच बोलने की हिम्मत हो और दूसरा वो जिसमें सच सुनने की हिम्मत हो। सड़क 2 जब इस डायलॉग के साथ फिल्म का प्लॉट स्थापित करती है तो महेश भट्ट एक जाल बुनते हैं। लगता है कि ढोंगी बाबाओं का पर्दाफाश करने में ये फिल्म कोई ऐतिहासिक कदम उठाएगी। लेकिन बस आप उस सच के पर्दाफाश होने का इंतज़ार ही करते रह जाते हैं।

फिल्म दो मनोरोगियों की कहानी है पहला रवि (संजय दत्त) जो अपनी ज़िंदगी खत्म कर अपनी पत्नी के पास जाना चाहता है। और दूसरी आर्या (आलिया भट्ट) जो मनोरोगी है नहीं, लेकिन उसे बनाया जा रहा है जिससे कि वो ये साबित ना कर पाए कि एक ढोंगी बाबा के कारण उसकी मां की जान चली गई।
रवि और आर्या जब सड़क पर साथ सफर तय करने का वादा करते हैं तो दर्शकों को भी महेश भट्ट एक अच्छी फिल्म का वादा करते हैं। लेकिन क्या ये वादा पूरा हो पाता है, इसके लिए तो आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।
फिल्म में एक डायलॉग है - प्यार और भगवान, इस दुनिया का सबसे बड़ा धोखा है। लेकिन क्या प्यार और भगवान आपको इस फिल्म में धोखा देते हैं या नहीं, जानिए रिव्यू में -


Click it and Unblock the Notifications












