Film Review: साला खड़ूस, फिल्म के हीरो हैं माधवन और विलेन शाहरूख खान!
एयरलिफ्ट के बाद बॉलीवुड बहुत ही अच्छे मूड में चल रहा है और फैन्स को साला खड़ूस से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म दर्शकों की हर कसौटी पर खरी भी उतरती अगर शाहरूख खान नहीं होते। साला खड़ूस के विलेन हैं शिमित अमीन क्योंकि उनकी चक दे इंडिया इतनी बुरी तरह सबके दिमाग पर छपी है कि उस तरह की कोई भी फिल्म अटेंप्ट करना ही सुसाइड से कम नहीं है। इसलिए कोशिश के लिए डायरेक्टर सुधा कोंगारा प्रसाद को शाबाशी देनी चाहिए।
साला खड़ूस एक कमज़ोर फिल्म है जिसे बहुत ही उम्दा तरीके से ए आर माधवन बचाने की कोशिश करते हैं। फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा है और हर कदम पर थोड़ी थोड़ी देर में आपको चक दे इंडिया की याद दिलाती है।

क्योंकि ट्रीटमेंट से लेकर कहानी तक में फिल्म काफी हद तक वहीं हैं। लेकिन इस बार ड्रामा और बॉलीवुड के थोड़े मसाले भी हैं। लेकिन इनमें से कुछ भी फिल्म को बांधने भर के लिए काफी नहीं है।
पढ़िए फिल्म की पूरी समीक्षा -


Click it and Unblock the Notifications











