S Line K-Drama Review: जब एक नजर में हो जाए लोगो की प्राइवेट लाइफ का भांडाफोड़, ये सीरीज कर रही लोगों को बेचैन

S Line K-Drama

S Line K-Drama Review in Hindi: कोरियन थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए 'S Line' एक ऐसा शो है जो आपकी सोच और संवेदनाओं को हिला कर रख देगा। प्राइवेसी, शर्म और सामाजिक नजाकत जैसे मुद्दों पर यह शो एक अलग ही एंगल से वार करता है। आइए जानते हैं इस वेब सीरीज का रिव्यू-

क्या है कहानी?

'S Line' की कहानी सिन ह्योन हीप नाम की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक अलग ही तरह की शक्ति रखती है। वह लोगों की उन "रेड लाइन्स" को देख सकती है जो उनकी सेक्स लाइफ को दिखाती हैं। उसका अतीत बेहद दर्दनाक है-उसकी मां ने उसके पिता की हत्या कर दी थी, और तब से वह अकेली जी रही है।

लेकिन जब उसके आसपास रहस्यमय मौतों का सिलसिला शुरू होता है, तो उसे समझ आता है कि कोई और भी है जिसके पास वही ताकत है। फिर उसकी मुलाकात होती है एक पुलिसवाले से, जिसकी अपनी कई रेड लाइन्स हैं। कहानी में एक रहस्यमयी टीचर भी है, जिसके पास कोई रेड लाइन नहीं है।

कैसी है सीरीज

'S Line' सिर्फ एक थ्रिलर नहीं बल्कि एक सोशल एक्सपेरिमेंट जैसा लगता है। यह दिखाता है कि कैसे समाज में प्राइवेट चीजें पब्लिक होते ही हर रिश्ते टूटने लगते हैं। डायरेक्शन बेहद बोल्ड है। डायरेक्टर जूयंग आह्न ने इंसानी समाज और सीमाओं के उल्लंघन पर बेहद दमदार स्टेटमेंट दिया है।

सीरीज एक वेबटून पर आधारित है और इसका फॉर्मेट छोटा है वो भी सिर्फ 6 एपिसोड का। इसकी रफ्तार अच्छी है और क्राइम एंगल इसे पकड़कर रखता है।

कैसी है एक्टिंग?

ली सू ह्युक, एरिन और ली दा ही ने अपने कैरेक्टर्स में जान डाल दी है। खासकर एरिन की आंखों में जो दर्द और सीक्रेट है, वो दर्शकों को कहानी से जोड़ देता है। ली दा ही का कैरेक्टर चौंकाता है, वो जितनी मासूम दिखती हैं, अंदर से उतनी ही सिक्रेटिव है।

फाइनल रिव्यू: देखें या नहीं?

'S Line' उन दर्शकों के लिए है जो थ्रिलर के साथ-साथ सोचने पर मजबूर करने वाली कहानियां पसंद करते हैं। यह शो सेक्स लाइफ, प्राइवेसी और तकनीक के गलत इस्तेमाल जैसे सब्जेक्ट को लेकर आपको अनकंफर्टेबल भी कर सकता है, लेकिन यही इसकी ताकत है।

प्लस पॉइंट्स:

यूनीक और बोल्ड कॉन्सेप्ट

तेज कहानी और कम एपिसोड

दमदार एक्टिंग

माइनस पॉइंट्स:

कुछ लोगों को सब्जेक्ट अनकंफर्टेबल कर सकता है

लिमिटेड इंटरनेशनल रिलीज

अगर आप कुछ अलग, चौंकाने वाला और गहराई से सोचने वाला देखना चाहते हैं, तो 'S Line' जरूर देखें। यह एक ऐसा शो है जो आपके दिमाग में देर तक गूंजता रहेगा।

More from Filmibeat

Read more about: kdrama review
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X