REVIEW : ‘स्टेट ऑफ सीज: 26/11’ आतंक के खौफनाक 60 घंटे, जांबाजी की अनकही दास्तान
वेब सीरीज-स्टेट ऑफ सीज: 26/11 (Zee5)
कलाकार-मुकुल देव, अर्जन बाजवा, अर्जुन बिजलानी, विवेक दहिया आदि।
निर्देशक- मेथिऊ ल्युटवायलर
'साहस की विजय' हो इसी मंत्र के साथ बीते कुछ महीने से दुनिया कोरोना वायरस की महामारी का सामना कर रही है। साहस वो भाव है जो भीतर से आता है फिर चाहे वह इस वक्त घर में बैठकर आइसोलेशन में जाकर खुद के साथ सभी की सुरक्षित करना हो। या फिर देश, दुनिया और समाज की रक्षा का हो। कोरोना का प्रकोप साल 2020 में दुनिया के इतिहास के साथ मुंबई के लिए किसी भयानक सपने से कम नहीं है।
ऐसा ही खौफ साल 2008 में भी आया। जब 60 घंटे मुंबई महामारी नहीं बल्कि आतंक की मार से जूझ रहा था। हम बात कर रहे है 26/11 मुंबई हमले की। जी 5 की वेब सीरीज स्टेट ऑफ सीज 26/11 इसी खौफ, साहस और मनोबल को नई लय के साथ दिखाती है। यह सीरीज संदीप उन्नीथन की किताब ब्लैक टोर्नेडो पर आधारित है, जिसे हॉलीवुड के डायरेक्टर मेथिऊ ल्युटवायलर ने निर्देशित किया है। तीन चर्चित चेहरे अर्जुन बिजलानी, अर्जन बाजवा और विवेक दहिया एनएसजी कमांडो के किरदार में हैं। मुकुल देव आतंकवाद के मुखिया बने हैं।

मुंबई में हुए इस आतंकवादी हमले में 165 से अधिक मौत के साथ 300 घायल लोग आज भी उस दिन को याद कर सिहर जाते हैं। मुंबई पुलिस के हाथ से मामला निकलने के बाद नेशनल सिक्योरिटी गॉर्ड (एनएसजी) ने मुंबई को आतंक से रिहा करवाया था। एनएसजी कमांडो, पुलिस और मुंबई हमले के बीच जो 60 प्रमुख घंटे रहे हैं, उसे प्रभावी तौर से दिखाने का काम इस सीरीज ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications











