रूलाती हैं 'वी आर फेमिली'

By अंकुर शर्मा

कलाकार : काजोल , अर्जुन रामपाल , करीना कपूर , अंचल मुंजाल , नोमिनाथ , दिव्या
निर्माता : करन जौहर
डायरेक्टर : सिद्घार्थ पी . मल्होत्रा
संगीत : शंकर एहसान लॉय
गीत : इरशाद कमाल , अवनिता दास गुप्ता
रेटिंग : 2/5

समीक्षा : आज रूपहले पर्दे पर दस्तक दी है करन जौहर की बहुप्रतिक्षित फिल्म ' वी आर फेमिली' ने जिसको निर्देशित किया है सिद्धार्थ मल्होत्रा ने। अपनी पहली फिल्म में सिद्धार्थ ने खुद को साबित करने की कोशिश की है, फिल्म हॉलीवुड फिल्म स्टेप मॉम की रीमेक हैं, सिद्धार्थ ने कोशिश तो बहुत की है लेकिन कहीं कहीं ही उन्हें सफलता मिली है, फिल्म की रफ्तार काफी धीमी है, कहानी तो अच्छी है लेकिन चलती कछुए के चाल से हैं। फिल्म की पटकथा काफी लचर हैं।

बात अभिनय की करते हैं तो ये फिल्म पूरी तरह से काजोल की फिल्म कही जा सकती है। काजोल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि आखिर लोग आज भी उनकी कला के मुरीद क्यों हैं, काजोल में अपने रोल माया को पूरी तरह से पर्दे पर जीवंत किया है जिसके लिए वो तारीफ की हकदार हैं। तो वहीं करीना ने भी अपने आप को साबित करने की कोशिश की है।

वी आर फेमिली को देखकर लगता है कि करीना भी अभिनय कर लेतीं है वो सिर्फ ग्लैमरस गर्ल नहीं हैं, हां कही कहीं फिल्म में उन्होंने ओवर एक्टिंग भी की है। रही बात अर्जुन रामपाल की तो करीना और काजोल के रहते उनके लिए फिल्म में तो कुछ बचा नहीं था लेकिन फिर भी उन्होंने निराश नहीं किया है।

बात बच्चों की करें तो बच्चे तो हमेशा ही प्यारे होते हैं, काजोल के तीनों बच्चे अंचल मुंजाल, नोमिनाथ, और दिव्या तीनों ही हंसाते हैं और अच्छे लगते हैं। संगीत भी ऐसा नहीं जिसे याद किया जाए, हां थोड़ी ही देर के लिए मनोरंजन जरूर करते हैं। रही बात करन जौहर की तो ये फिल्म उनकी और फिल्मों की तरह रोमांचित नहीं करता है हां अगर करन इस कहानी को खुद निर्देशित करते तो शायद ये फिल्म और बेहतर बन सकती थीं।

वैसे सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी दर्शकों को भी बहुत रूलाने की कोशिश की है लेकिन यहां वो करन से बहुत पीछे हैं क्योंकि करन रूलाते हैं तो उन्हें हंसाना और गुदगुदाना भी आता है लेकिन सिद्धार्थ ने इमोशन के नाम पर सिर्फ दर्शकों को रूलाने की कोशिश की है। कहना गलत ना होगा कि सिद्धार्थ की फेमिली बहुत रूलाती हैं।

देखें : 'वी आर फेमिली' की तस्वीरें

कहानी : फिल्म की कहानी ऑस्ट्रेलिया बेस्ड है। अपनी खूबसूरत पत्नी माया ( काजोल ) और तीन प्यारे बच्चों अलैया , अंजलि और अंकुश के साथ शांति से जिंदगी गुजार रहे अमन ( अर्जुन रामपाल ) की जिंदगी में कुछ ऐसा होता है कि उसकी फैमिली पूरी तरह से बिखर जाती है। माया से तलाक के बाद अमन अब श्रेया ( करीना कपूर ) के साथ रहने लगता है।

इस बीच अमन एकबार जब माया को मिलने जाता है तो उसे फैमिली में सब कुछ ठीकठाक नहीं लगता। अमन को लगता है कि माया उससे कुछ छुपा रही है और अमन इस सच को हर हाल में जानने की कोशिश में लग जाता है। अब जब अमन को सच का पता लगता है तो उसके पांवों तले दुनिया खिसक जाती है।

जिंदगी के चौराहे पर खड़ी माया और अपने बच्चों की खातिर अमन एकबार फिर वहीं रहने लगता है। अमन के साथ श्रेया भी अब इसी फैमिली का हिस्सा बनना चाहती है। वहीं माया को मंजूर नहीं कि उसके बच्चे किसी और को अपना समझने लगें और अपनी मां को भूल जाएं। आखिर ऐसा क्या है जो अमन को श्रेया के साथ फैमिली में आकर रहना पड़ता है। यही इस कहानी का टर्निंग पॉइंट है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X