वांटेड: फुल मसाला फिल्‍म

By Staff

निर्देशक: प्रभु देवा
कलाकार: सलमान खान, प्रभु देवा, आयशा टाकिया, प्रकाश राज, महेश मांजरेकर

तमिल और तेलुगु में बनी फिल्‍म पोकिरी का हिंदी रीमेक वांटेड है। यह एक भरपूर मसाला फिल्‍म है जिसमें मारधाड़ के साथ रोमांस का तड़का भी है। फिल्‍म पूरी तरह से मनोरंजन करेगी।

राधे (सलमान खान) एक गैंगस्‍टर है, वह गनी भाई (प्रकाश राज) के लिए काम करता है। जान्‍हवी (आयशा टाकिया) एक सीधी साधी सी लड़की है जो राधे से प्‍यार कर बैठती है। राधे गनी भाई के दुश्‍मनों को एक एक करके मारता रहता है और इस तरह नए दुश्‍मन भी पैदा करता रहता है।

इंस्‍पेक्‍टर तलपड़े (महेश मांजरेकर) जाहन्‍वी पर बुरी निगाह रखता है। वो नहीं जानता है कि जान्‍हवी राधे को दिल दे बैठी है। जितने भी माफिया गैंग है सब मुम्‍बई पर एकछत्र राज करना चाहते है। इस चक्‍कर में जिसके सामने जो गैंग आता है उसका खात्‍मा करते रहते है। कमिश्‍नर अशरफ खान (गोविंदा नामदेव) शहर को अपराध मुक्‍त करने की कोशिश में लगे रहता है। इन सबकी आपसी लड़ाई है वांटेड।

निर्देशक के रूप में प्रभु देवा ने भरपूर मसाला फिल्‍म पेश करने की कोशिश है जिसमें नया जैसा कहने को कुछ भी नहीं है। लेकिन कुछ दृश्‍य प्रभाव डालते है। कुल मिलाकर कहा जाए तो एक भरपूर मनोरंजक फिल्‍म है जो आसानी से आपका टाइम पास कर देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X