वेक अप सिड: प्यार का नया रंग
निर्देशक: अयान मुखर्जी
कलाकार: रनबीर कपूर, कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर
अयान मुखर्जी ने अपनी पहली फिल्म से दिखा दिया है कि उनमें एक अच्छे निर्देशक बनने के पूरे गुण है। फिल्म की कहानी सामान्य सी है लेकिन अयान की प्रस्तुति में ताजगी है। फिल्म को देखकर आपको नएपन का अहसास होगा।
कॉलेज में पढ़ने वाला सिड (रनबीर कपूर) है जिसकी दुनियां डिस्को, पार्टी और घूमना-फिरना तक सीमित है। उसका पिता एक साधारण व्यवसायी है। कॉलेज के तीसरे वर्ष में फेल होने पर उसका पिता उसे व्यवसाय में हाथ बंटाने को कहता है लेकिन बेटा नहीं मानता है लड़ाई होती है और बेटा घर छोड़कर चला जाता है।
बेटा अपनी दोस्त आयशा मुखर्जी (कोंकणा सेन शर्मा) के साथ रहने चला जाता है। आयशा उससे उम्र में बड़ी है। वह कलकत्ता से मुम्बई अपना मुकाम हासिल करने आई है। वह एक पत्रकार है। वह काफी परिपक्व किस्म की लड़की है पुराने गाने सुनती है, साहित्यिक किताबें पढ़ती है। उसे अपने जीवन में एक परिपक्व इंसान की तलाश है। सिड और आयशा साथ रहतें है। दोनों के विचार पसंद-नापसंद एकदम अलग है।
लेकिन साथ रहकर दोनों एक दूसरे को परिवर्तित करते है। आयशा सिड को व्यवस्थित होने में मदद करती है। जब दोनों अलग होते है तब अहसास होता है कि अलग तरह की सोच रखने वाले लोग भी साथ रह सकते है जिंदगी जी सकते है।


Click it and Unblock the Notifications











