समीक्षा: मस्त, झक्कास है स्टूडेंट ऑफ द ईयर

बैनर : धर्मा प्रोडक्शन्स, रेड चिली एंटरटेनमेंट
निर्माता : हीरू जौहर, गौरी खान
निर्देशक : करण जौहर
संगीत : विशाल-शेखर
कलाकार : सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन, आलिया भट्ट, ऋषि कपूर, मेहमान कलाकार बोमन ईरानी, फराह खान, काजोल

समीक्षा:अगर आफ फन और मस्ती के मूड में हैं तो आपको एक बार करण जौहर निर्मित फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर जरूर देख लेना चाहिए क्योंकि इस हल्का-फुल्का अंदाज आप को जरूर पसंद आयेगा। करण की नवोदित कलाकारों की यह फिल्म बहुत दावे तो नहीं करती हैं लेकिन आपको मनोरंजित जरूर करेगी। फिल्म की कहानी आपको आपके कॉलेज के दिनों में जरूर वापस ले जायेगी।

कालेज स्टोरी पर बनीं फिल्म 3 इडियट्स की तरह यह इतिहास तो नहीं रचती है लेकिन इतना है कि यह आपको मजा जरूर दिलायेगी। फिल्म में नये कलाकारों ने अपने से बेस्ट देने की कोशिश की है लेकिन सिद्धार्थ मल्होत्रा वरूण और आलिया पर भारी पड़े हैं। वरूण और आलिया को अभी अभिनय के गुर सीखने होंगे। फिल्म की कहानी आपको कई पुरानी फिल्मों की याद दिलायेगी लेकिन फिल्म की स्टारकास्ट नयी होने की वजह से आपको फिल्म में ताजगी महसूस होगी।

कालेज के दिनों में जिस तरह लोगों में जोश, मस्ती, कुछ कर दिखाने की चाह होती है वही सब दिखाया गया है स्टूंडेंट ऑफ द ईयर में।नये सितारों पर पैसा लगाकर करण जौहर ने गलती नहीं की है। वो लोगों को अच्छा मनोरंजन देने में कामयाब हुए हैं शायद यही बात उन्हें लोगों से अलग बनाती है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा ऋषि कपूर, बोमन ईरानी, राम कपूर भी हैं जो भी आपको अच्छे लगेंगे।

गाने ऐसे तो नहीं जो हमेशा याद किये जायें लेकिन आपको नाचने के लिए प्रेरित करते हैं। कुल मिलाकर एक मस्त फिल्म है स्टूंडेंट ऑफ द ईयर. जो आपको खुश कर सकती हैं। उम्मीद है यह वीकेंड पर अच्छा बिजनेस करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X