सेक्स और धोखे की स्टोरी है 'साहब, बीवी और गैंगस्टर'

लव, सेक्स और धोखा पर पिछले काफी समय कई फिल्में बनीं है लेकिन साहब, बीवी और गैंगस्टर को अच्छे ढंग से फिल्माया गया है। फिल्म में जबरदस्त सेक्स सींस और हिंसात्मक दृश्य है जिन्हें देखकर आपको लगेगा कि आप कोई पोर्न फिल्म देखने आये हैं लेकिन फिल्म में एक कहानी है जो बड़ी तेजी से आगे बढ़ती है और दर्शकों को जोड़े रखती है।
फिल्म में अपनी झूठी शान निभाते नवाब साहब का रोल जिमी शेरगिल ने बेहतरीन किया है। फिल्म में उनकी एक्टिंग देखने वाली है, जिमि को देखकर एक बार जरूर आपको माचिस का शेरगिल याद आयेगा। कहना गलत ना होगा कि उनका रोल दमदार है और उन्होंने बखूबी निभाया भी है। फिल्म में उनकी बीवी बनीं माही गिल ने अपनी खूबसूरती से सबको अपनी ओर खींचने में सफल जरूर हुंई है लेकिन उन्हें ये मानना पड़ेगा कि केवल बोल्ड होने से ही वो ब़ॉलीवुड में टिक नहीं सकती है उसके लिए एक्टिंग भी आनी चाहिए।
तो वहीं ड्राईवर बनें रणदीप हुड्डा औसत ही है। फिल्म में जो कुछ भी अच्छा है उसका पूरा क्रेडिट डायरेक्टर को जाता है। जिसने फिल्म को बोरिंग नहीं दिलचस्प बना दिया है। फिल्म का संगीत तो याद नहीं रहता लेकिन 'जुगनी' गाना सुनने लायक है। कुल मिला कर कहा जा सकता है कि सेक्स और धोखे की स्टोरी है साहब, बीबी और गैंग्स्टर।
कहानी : उत्तरप्रदेश के छोटे से शहर में एक फकीर नवाब अपनी पुस्तैनी हवेली में रहते है। उनके पास पैसे नहीं है लेकिन उनकी आदत तो शान ओ शौकत वाली है। जिसकी चाहत उन्हें ऐसी जगह ले जाती है जहां शुरू होता है प्यार और धोखे का खेल वो भी बंदूक के दम पर। नवाब साहब को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी सौतेली मां के पास मजबूरी में जाना पड़ता है। दरअसल, नवाब साहब के पिता ने अपनी खूबसूरत प्रेमिका से शादी की और जायदाद का बड़ा हिस्सा उसके नाम कर दिया। यही वजह है कि नवाब साहब तंगी के दौर से गुजर रहे है।
जिसकी वजह से नवाब साहब के पास खूबसूरत बीवी के लिए वक्त नहीं है, उनका वक्त अपनी प्रेमिका जो कि एक नाचने वाली है के साथ ज्यादा गुजरता है इस बीच नवाब साहब के विरोधी उनकी हवेली में एक क्रिमिनल बबलू को ड्राइवर बनाकर भेजते हैं। बबलू को बेगम साहिब का ड्राइवर बनाया जाता है।
बबलू का काम नवाब साहब के बारे में पूरी जानकारी उनके विरोधियों तक पहुंचाना है। उधर नवाब साहब के ध्यान न देने से परेशान बेगम साहिबा का दिल बबलू पर आ जाता है। जल्दी ही दोनों सारी हदों को पार कर एक दूसरे के नजदीक आ जाते हैं। बबलू अब बेगम से प्यार करने लगा है लेकिन बेगम उसका उपयोग बस अपने स्वार्थ के लिए करना चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











