समीक्षा: रोडसाइड रोमियो

तकनीकी टीम : निर्माता - आदित्य चोपड़ा, पटकथा -जुगल हंसराज, गीत - जयदीप साहनी, संगीत - सलीम सुलेमान
निर्देशक जुगल हंसराज की पहली फिल्म 'रोडसाइड रोमियों' एक एनीमेशन फिल्म है, जिसमें रोमियों और लैला की प्रेम कहानी है। इस फिल्म की कहानी आवारा कुत्तों पर आधारित है।
रोमियो (सैफ अली खान) एक पालतू कुत्ता है। उसके मालिक उसे सड़कों पर छोड कर कहीं दूसरी जगह रहने चले जाते है। सड़क पर उसका सामना गली के गुंडे कुत्ते चार्ली अन्ना ( जावेद जाफरी) ओर अन्य आवारा कुत्तों से होता है।
रोमियों का लैला ( करीना कपूर ) से प्रेम होता है। लैला एक बार डांसर है। चार्ली अन्ना भी लैला से प्रेम करते है। इस तरह हिंदी फिल्मों की तरह यहां भी हीरो, हीरोइन और विलेन है। हीरो - हिरोइन का प्यार और विलेन से तकरार ही फिल्म की कहानी है।
ऐनिमेशन बहुत कमाल का है, वाल्ट डिजनी के सहयोग से बनाइ गइ इस फिल्म् का एनिमेशन का पुरा काम भारत में हुआ है। सैफ, करीना, संजय मिश्रा, तनाज करीम और जावेद जाफरी ने एनिमेशन कलाकारो को अपनी बेहतरीन आवाज दी है।
लेकिन जावेद का चार्ली अन्ना को दिया गया खास अंदाज बहुत भाएगा। एनिमेटेट कलाकारों की कारियोग्राफी कमाल की है। कुल मिलाकर एनिमेशन के लिहाज से बेहतरीन फिल्म है, लेकिन कहानी में कुछ नया नही है और एनिमेशन के खास दर्शक बच्चों को निराशा मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications











