मनोरंजन और ज्ञान से भरी है केतन की 'रामायण'

निर्देशक : चेतन देसाई
पटकथा-चेतन देसाई , संगीत-शारंग देव पंडित
गीत-ऋतुराज रमेन्द्र त्रिपाठी
रेटिंग : 3.5/5
समीक्षा : नयी तकनीक से त्रिआयामी प्रभाव देती रामायण-द एपिक भव्य, रंगीन और रोचक फिल्म है। निर्माता केतन देसाई और निर्देशक चेतन देसाई राम कथा के मुख्य अंशों को लेकर बच्चों के मनोरंजन और ज्ञान के लिए एक उपयोगी फिल्म बनाई है। स्पेशल इफेक्ट से भरपूर रामायण-द एपिक भव्य, रंगीन और रोचक फिल्म है। निर्माता केतन देसाई और निर्देशक चेतन देसाई राम कथा के मुख्य अंशों को लेकर बच्चों के मनोरंजन और ज्ञान के लिए एक उपयोगी फिल्म बनाई है।
वीडियो गेम और विदेशी एनीमेशन फिल्मों के इस दौर में बाल और किशोर दर्शकों को पुरानी कथा शैली से नहीं रिझाया जा सकता। निर्देशक ने उनकी बदली मानसिकता को ध्यान में रखते हुए एक्शन और ड्रामा से भरपूर सीन रखे हैं, इसीलिए कहानी मुख्य रूप से वनवास के चौदह साल के आखिरी साल में घटी घटनाओं पर ही केंद्रित है। सीता अपहरण, सुग्रीव प्रसंग, हनुमान का लंका प्रवेश और लंका दहन, राम-रावण युद्ध आदि के चित्रण में निर्देशक की कल्पना नजर आती है।
राम की शालीनता, सीता की सादगी, रावण का दंभ और हनुमान की श्रद्धा को मनोज वाजपेयी, जूही चावला, आशुतोष राणा और मुकेश ऋषि ने उपयुक्त स्वर दिया है। विशेष उल्लेखनीय है आशुतोष की आवाज। उन्होंने अपनी आवाज से रावण की क्रूरता को बहुत अच्छे से प्रस्तुत किया है। कहा जा सकता है परंपराओं और तकनीक का अनूठा संगम है केतन की रामायण।


Click it and Unblock the Notifications