समीक्षा : अश्लील चाशनी में डर का तड़का 'रागिनी एमएमएस'

Ragini MMS
निर्माता : एकता कपूर, शोभा कपूर
निर्देशक : पवन कृपलानी
कलाकार : राजकुमार यादव, कैनाज मोतीवाला
रेटिंग : 2.5/5

समीक्षा: पिछले काफी समय से चर्चित एकता कपूर की रागिनी एमएमएस आज रूपहले पर्दे पर पहुंची है। इस फिल्म को लेकर युवा वर्ग काफी उत्साहित था कारण था फिल्म का बोल्ड सब्जेक्ट। फिल्म को ये कहकर प्रसारित किया गया कि ये कहानी दिल्ली की दीपिका नाम की लड़की के जीवन की सच्चाई है, जिसे प्यार में धोखा मिलता है। उसे उसका प्रेमी ही रूसवा कर देता है। उसके संग बिताये प्यार के सुनहरे पलों को एमएमएस के रूप में बाजार में परोस देता है। फिल्म का टाईटल और उसका प्रमोशन इस तरह से किया गया कि लोग ना चाहते हुए भी इस फिल्म को देखने को इच्छुक हो गये।

फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिली है। फिल्म में काफी बोल्ड सींस दर्शाये गये है। फिल्म को खौफनाक बनाने की कोशिश भी की गई है, जिसमें फिल्म के निर्देशक पवन कृपलानी काफी हद तक कामयाब भी हो गये हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह हमारा युवावर्ग प्रेम में भ्रमित होकर अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार लेता है और उसका खामियाजा उसके साथ उसके परिवार को भी भुगतना पड़ता है।

फिल्म को खैफनाक बनाने के लिए अच्छे बैकग्राउंड साउंड का प्रयोग किया गया है। फिल्म के कुछ सींस को छोड़ दिया जाये तो फिल्म अपने स्तर से काफी ठीक है। नवोदित कलाकार राजकुमार यादव और कैनाज ने अपना प्रभाव छोड़ा है, कहानी काफी उलझी हुई नहीं है, फिल्म में लोगों की रूचि बरकरार रहती है। गाने के तौर पर पुरानी फिल्मों के गाने का प्रयोग काफी अच्छा है। कुल मिलाकर पवन कृपलानी का काम औसत से ऊपर है। फिल्म एक बार देखने लायक है। कहा जा सकता है कि अश्वील चाशनी में डर के तड़के साथ परोसी गई फिल्म है 'रागिनी एमएमएस'।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X