बोरिंग जिंदगी का नया फ्रेशनामा 'प्यार का पंचनामा'

कलाकार: दिव्येंदु शर्मा, इशिता शर्मा, कार्तिकेय तिवारी, नुसरत भरुचा, सोनाली सहगल
निर्देशक :लव रंजन
रेटिंग: तीन स्टार
समीक्षा : लव का द एंड.. के बाद प्यार का पंचनामा युवाओं पर आधारित फिल्मों का विस्तारीय भाग नजर आता है। फिल्म की कहानी तीन दोस्त रजत, विक्रांत, लिक्विड के इर्द गिर्द घूमती है। तीनों दोस्त अपनी जिंदगी से ऊब चुके हैं और वे अब कुछ नया करना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि अगर वे लड़कियों से दोस्ती कर लें तो उनकी जिंदगी में कुछ नयापन आयेगा।
लेकिन होता इसके ठीक विपरीत है। कहानी में युवाओं को लुभानेवाले कई शॉर्ट टर्म शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। जो दर्शकों को बेहद पसंद आयेगा। संवाद, फिल्म के सेट, लोकेशन व कलाकारों के कॉस्टयूम में भी पूरी तरह युवापन देने की कोशिश की गयी है। फिल्म में मनोरंजन भी है। मस्ती भी है। दोस्ती भी है और प्यार भी है।
कहीं कहीं प्यार के एहसास के साथ भावनाओं का समुदर भी है। फिल्म में युवा दर्शकों को हंसने के भरपूर मौके मिलेंगे। यह फिल्म उन युवा दोस्तों के लिए है जो जिंदगी को नये तरीके से जीना चाहते हैं और कुछ रोमांच करना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











