खिचड़ी स्वादिष्ट है।

डायरेक्टर:आतिश कपाडिया
एक्टर:सुप्रिया पाठक,अनंग देसाई,राजीव मेहता,गिरीश सहदेव,निमिषा वखारिया,केसर मजेठिया,जमनदास मजेठिया
रेटिंग:2
समीक्षा : टेलीविजन की सबसे कॉमेडी फैमिली पारेख परिवार अपनी 'खिचड़ी' लेकर बड़े पर्दे आ गयी है। टीवी पर धमाका करने के बाद इस फिल्म 'खिचड़ी द मूवी' से बड़ी उम्मीदें थीं और फिल्म टीवी की गुदगुदी और हंसी को बड़े पर्दे पर दोहराने में कामयाब हुयी है। हालांकि, फिल्म की कसावट सीरियल वाली नहीं है, फिल्म इंटरवल के बाद ही अपनी रफ्तार पकड़ती नजर आती है, लेकिन कुल मिलकार फिल्म अपना प्रभाव छोड़ने में कामयाब रही है। फिल्म का स्क्रीनप्ले बेहद शानदार है।
इसके बाद भी यह कहना पड़ेगा कि फिल्म और शानदार बन सकती थी। कहानी पर थोड़ी और मेहनत की गुंजाइश साफ नजर आती है। निर्देशक की फिल्म पर अच्छी पकड़ है। फिल्म में फराह खान का भी एक कैमियो रोल है जिसमें वह हंसा और हिमांशु के साथ एक फिल्म बनाती नजर आती हैं।
एडिटिंग भी बेहतरीन है मगर सिनेमाटोग्राफी उतनी प्रभावशाली नज़र नहीं आती। अपने अभिनय का कमाल तो यह सब किरादार छोटे पर्दे पर दिखा ही चुके हैं, लेकिन बड़े पर्दे पर उनकी यह प्रतिभा और भी अधिक निखर कर आयी है। प्रफुल्ल और हंसा की जोड़ी यहां भी दर्शकों को हंसाने में कामयाब रही है। कुल मिला कर कहा जा सकता है कि खिचड़ी स्वादिष्ट है।


Click it and Unblock the Notifications











