जंगली बिल्ली रोमा और डॉन का रोमांचक मुकाबला
निर्माता: फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी, शाहरुख खान
निर्देशक: फरहान अख्तर
संगीत: शंकर अहसान लॉय
कलाकार: शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, लारा दत्ता, बोमन ईरानी, ओम पुरी, कुणाल कपूर
रेटिंग: 3/5
आज पर्दे पर रिलीज हुई फिल्म 'डॉन 2' से शाहरूख खान ने 'रॉ वन' की सारी निराशा को दूर कर दिया है। यह फिल्म अमिताभ बच्चन की फिल्म 'डॉन' के रीमेक की सीक्वल है। इस रीमेक में डॉन अब साधारण सा डॉन नहीं रहा वो अब एशिया लेबल से वर्ल्ड लेबल का डॉन बन चुका है। इस डॉन के इरादे पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक है और उसे अपने रास्ते में आने वाली हर अड़चन को मिटाने में कोई हिचक नहीं है।
इस फिल्म में रोमा यानि प्रियंका चोपड़ा को पता चलता है कि उनके भाई का हत्यारा वास्तव में वही है जिससे वो प्यार करती है तब वो डॉन को पकड़वाने के चक्कर में इंटरपोल में शामिल हो जाती हैं। इधर डीएसपी वर्धन भी डॉन की चालबाजी में आकर आज मलेशिया की जेल में बंद हैं।
जेल में एक बार फिर वे डॉन से वर्धन का आमना सामना होता है। डॉन बड़ी ही चालाकी से वर्धन को अपने साथ शामिल कर लेता है। इरादा अब साफ है कि उसे किसी भी सूरत में अपने मिशन में कामयाबी हासिल करनी है। वहीं, मलिक और रोमा भी अब डॉन का पीछा करते करते जर्मनी पहुंचते हैं। डॉन की इस कड़ी में डॉन का एक ही मकसद है एक बैंक में चोरी करना है। क्या वह अपने मकसद में कामयाब होता है, फिल्म की कहानी इसी के इर्द गिर्द घूमती है।
शाहरुख़ खान 'डॉन 2' में एक फ्रेश लुक में लोगों के सामने आएं हैं। हॉलीवुड स्टाइल के एक्शन सींस और शाहरुख़ के लुक्स आपको स्क्रीन कहीं दूर जाने नहीं देंगे। फिल्म में कुनाल कपूर की इंट्री के बाद से जबरदस्त सस्पेंस आता है। असली जान फिल्म के डायलॉग्स और शाहरुख़ का स्टायलिश अंदाज है। प्रियंका चोपड़ा ने किरदार के साथ न्याय किया है। एक प्रेमिका और इंटरपोल की सदस्य के बीच की फंसी रोमा की कशमकश को उन्होंने बेहतरीन ढंग से पेश किया है। लारा दत्ता ने भी स्पेशल अपियेरेंस दिया है। कुनाल और बोमन ईरानी ने जबरदस्त अभिनय किया है।
निर्देशक के तौर पर फरहान अख्तर ने एक बार फिर बता दिया है कि वो बेस्ट हैं। रॉबरी सीन्स के लिए खास तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जो फिल्म को और भी बहुत ही रोचक बना देती है। सिनेमटोग्राफी शानदार है और हॉलीवुड के लेवल की नजर आती है। एडिटिंग और डायलॉग्स फिल्म की कहानी को और ज्यादा दमदार बना देते हैं। इसे 3 डी में भी रिलीज किया गया है।
अगर आप शाहरुख खान की जबरदस्त एक्टिंग, बेस्ट डायरेक्शन, सुपर डायलॉग्स का मजा लेना चाहते हैं तो इस वीकएंड आप फिल्म देखने जरूर जाएं।


Click it and Unblock the Notifications












