डु नॉट डिस्टर्ब: पुरानी बोतल पुरानी शराब
निर्देशक डेविड धवन की कामेडी फिल्मों की श्रृंखला में नयी फिल्म है डु नॉट डिस्टर्ब। कहानी का आधार उनकी पिछली फिल्मों से लिया गया है यानि की शादी के बाद के अवैध संबंध, पर दुख की बात यह है कि जहां बीबी नम्बर 1 में सुष्मिता सेन हॉट गर्ल बनी थी वहां इस फिल्म में पत्नी की भूमिका में है।
अब सवाल है कि एक फार्मूला कब तक हिट हो सकता है। इस फिल्म में तीन ऐसे लोगो की जोड़ी है जो एक साथ कई हिट फिल्में बना चुके है हम बात कर रहे है निर्देशक डेविड धवन और अभिनेता गोविंदा और निर्माता वासू भगनानी की।
फिल्म में गोविंदा एक गैर ईमानदार पति की भूमिका है जिसकी करोड़पति पत्नी सुष्मिता सेन अपने व्यवसाय में व्यस्त रहती है। गोविंदा एक मॉडल और आईटम गर्ल लारा दत्ता के प्यार में पड़ जाता है। जब सुष्मिता को अपने पति पर शक होता है तो वह उसके पीछे एक जासूस (रणबीर शूरी) लगा देती है।
गोविंदा अपने आप को बचाने के लिए रितेश देशमुख को लारा का ब्यायफ्रैंड बताता है। इस बीच लारा का पूर्व गुस्सैल प्रेमी सोहैल खान आ जाता है। अब कहानी इन सबके बीच घूमते हुए हास्य परिस्थितियां पैदा करती है।
लारा दत्ता, रितेश देशमुख और रनबीर सूरी ने काफी अच्छा काम किया है। गोविंदा का नाम इसलिए नहीं ले रहे है क्योंकि वो तो इस तरह के रोल करने में माहिर है। तो गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी की फिल्में पसंद करते है तो जरूर देखने जाइए।


Click it and Unblock the Notifications











