दिल बोले हडिप्‍पा: रानी ने किया कमाल

By Staff

निर्देशक: अनुराग सिंह

कलाकार: रानी मुखर्जी, शाहिद कपूर, राखी सावंत, अनुपम खेर, शर्लिन चोपड़ा

दिल बोले हडिप्‍पा यशराज फिल्‍मस की एक नई मनमोहक कहानी है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्‍म पंजाब की संस्‍कृति को दिखाती है जिसमें लहराते सरसो के खेत, रंग बिरंगे परिधानों में लोग, गन्‍ने के खेतों में गन्‍ना चूसते हुए और लस्‍सी पीते हुए दिखाई पड़ते है।

वाघा बार्डर के पास एक छोटा सा गांव है। इस गांव की एक क्रिकेट टीम है। यह टीम हर साल पाकिस्‍तान की एक स्‍थानीय टीम से खेलती है और अमन कप जीतना चाहती है लेकिन हर बार हारती है। टीम का मालिक (अनुपम खेर) अपने बेटे रोहन (शाहिद कपूर) को टीम का कोच बनने के लिए कहता है ताकि वह टीम में कुछ बदलाव ला सके।

रोहन इंग्‍लैंड में रहता है और वहां की काउंटी क्रिकेट टीम का खिलाड़ी है। गांव की क्रिकेट टीम का कप्‍तान वीर कौर (रानी मुखर्जी) है वह पुरूष बनकर क्रिकेट खेलती है अब वह ऐसा क्‍यों करती है इसके लिए तो आपको फिल्‍म देखनी पड़ेगी।

वीर पहले एक नौटंकी कम्‍पनी में काम करती थी जिसमें राखी सावंत भी काम करती है। वीर वहां से कपड़े चुराकर और दाढी लगाकर सरदार बन जाती है। रोहन क्रिकेट टीम पर पूरा ध्‍यान देता है और वीर के अच्‍छे खेल से टीम पहली बार अमन कप जीतने में सफल हो जाती है।

फिल्‍म का सबसे प्रभावी पहलू है रानी मुखर्जी, जिसे शाहिद कपूर का पूरा साथ मिला है और सबसे नकारात्‍मक पक्ष है राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा। जब भी स्‍क्रीन पर इन दोनों का प्रवेश होता है तो बोरियत शुरू हो जाती है। शर्लिन मिस चंदीगढ की भूमिका में है जो क्रिकेट पिच पर भी बिकनी टॉप में दिखाई पड़ती है।

फिल्‍म का अंत काफी प्रभावी है जब रानी अपने भाषण में लड़कियो को सपने देखने के लिए प्रेरित करती है। रानी ने फिल्‍म में काफी मेहनत की है। वे काफी ग्‍लैमरस लगी है। कुल मिलाकर कहा जाए तो फिल्‍म में पूरा कमाल रानी का है इसलिए रानी के लिए फिल्‍म देखने जा सकते है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X