अशोक चक्र : 'आतंकवाद' के खिलाफ लड़ाई

निर्देशक : एस.पी. मुनेश्वर
संगीत : अरुण बक्शी
कलाकार : राजन वर्मा, अरुण बक्शी, मिलिंद गुणाजी, अवतार गिल, मुश्ताक खान, सुदेश बैरी, मनिनि डे, वैभवी बहल
रेटिंग : 1.5
समीक्षा : सच्ची घटनाओं को पर्दे पर देखने वालों की ये फिल्म अच्छी साबित हो सकती है। और साथ ही ये उन लोगों को ये फिल्म श्रद्धांजलि भी अर्पित करती है कि जिन्होंने अपनी जान 26/11 यानी मुंबई हमले में गंवाई है। फिल्म 'अशोक चक्र" आतंकवाद के खिलाफ एक लड़ाई है। साथ ही ये देश के उन लोगों को सबक भी देती है जिन्होंने आंतकी कसाब को दंड देने में इतना समय लगाया है। फिल्म में जितने भी कलाकार है उन्होंने अपने अपने किरदारों से साथ न्याय किया है। कुल मिला कर ये फिल्म एक नियमित दर्शक वर्ग को बटोरने का काम करती है।
देखें : बच्चों के साथ थिरके सलमान
कहानी: आतंकी कसाब के किरदार को उजागर करता असाब मनुष्य को 'मानव बम" में बदलने का काम करता है। इन मानव बमों का निर्माण बड़े पैमाने पर होता है और उन्हें आतंक फैलाने के लिए कई देशों में भेजा जाता है। असाब समुद्र के रास्ते से मुंबई आता है और शहर में कई लोगों को मार आतंक फैलाता है। आखिर में वह पकड़ा जाता है और उसे फाँसी की सजा होती है।


Click it and Unblock the Notifications











