प्रेम की बारिश में भीगी जेनी

By Staff

फिल्म रोचक अंदाज में लव ट्रैंगल को पेश करती है।

प्रेम(रनबीर कपूर)हैप्पी क्लब का प्रसिडेंट है, ये क्लब लोगों की शादियाँ करवाता है। एक दिन प्रेम को जेनी ( कैटरीना कैफ) मिलती है और वह उसके प्यार में नहा उठता है। प्यार की इस बारिश में जेनी किसी और के साथ भीग रही है ये प्रेम को बाद में पता चलता है।

कहानी में कई रोमांचक घनाओं के बाद अंत में जेनी, प्रेम को ही अपना सच्चा हीरो पाती है और उसके साथ प्यार की बारिश में नहा उठती है। यही इस फिल्म की कहानी का खूबसूरत अंत है।

फिल्म की अजब-गजब जोड़ी को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

फिल्म साँवरिया से बॉलीवुड में आए रनबीर कपूर की प्रदर्शित होने वाली ये तीसरी फिल्म है। तीनों फिल्मों की जोड़ी के मुकाबले रनबीर को कैफ के साथ सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। सांवरिया और वेक अप सिड के बाद इस फिल्म में रनबीर अखिरकार अपने फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

फिल्मों में आमतौर पर ग्लैमर के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कैटरीना कैफ इस फिल्म में अभिनय करती नजर आ रही हैं। कैटरीना के अभिनय और लुक पर संतोषी ने वाकेई काम किया है। इसी लिए कैटरीना ज्यादा ताजी और खिली-खिली लग रही हैं।

फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी ने इस फिल्म के जरिए कॉमेडी बनाने की कोशिश की थी या रोमैंटिक फिल्म बनाने की ये तो संतोषी जानें पर कॉमेडी के लिहाज से इस फिल्म को बढ़िया नंबर दिये जा सकते हैं।

फिल्म की कहानी कुछ विशेष नहीं है और कई बार अन्य फिल्मों का जोड़-तोड़ भी मालूम देती है पर संतोषी ने एक अच्छी मनोरंजक फिल्म बनायी है इसमें दोराय नहीं है। सीन्स में रनबीर कपूर और कैटरीना कैफ पर ही पूरा फोकस रखा गया है।

फिल्म में रनबीर कपूर, कैटरीना कैफ के अलावा अन्य किरदारों में उप्पेन पटेल ने जेनी के दूसरे प्रेमी और दर्शन जरीवाला ने प्रेम के पिता का किरदार निभाया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X