रिव्यू: बेस्वाद है स्वरा भास्कर की 'रसभरी', लेकिन आयुष्मान सक्सेना ने जीता दिल
फिल्म - रसभरी
डायरेक्टर - निखिल नागेश भट्ट
स्टारकास्ट - स्वरा भास्कर, आयुष्मान सक्सेना, नीलू कोहली,चितरंजन त्रिपाठी आदि
प्लेटफॉर्म - अमेजन प्राइम
अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज "रसभरी"... नाम की तरह वेब सीरीज में भी भर-भरकर रस डालने की कोशिश की गई है। 8 एपिसोड और स्वरा भास्कर, आयुष्मान सक्सेना, नीलू कोहली, सुनाक्षी ग्रोवर, प्रद्यूमन सिंह, चितरंजन त्रिपाठी जैसे कलाकार। "रसभरी" ने अचानक अमेजन प्राइम पर दस्तक दी और फिर इस वेब सीरीज की सबसे बड़ी चूक को लेकर बहस भी देखने को मिली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के चेयरमैन प्रसून जोशी ने कहा कि "रसभरी" में असंवेदनशीलता से एक छोटी बच्ची को पुरुषों के सामने उत्तेजक नाच करते हुए वस्तु की तरह दिखाना निंदनीय है। ऐसे में ही एक बार फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सेंसरशिप की बात उठने लगी।
"रसभरी" स्वरा भास्कर का कहना है कि उनकी फिल्म समाज की इसी सेक्सुअलिटी की सोच को दर्शाती है। खैर अब आते हैं स्वरा भास्कर की "रसभरी" पर..क्या वाकई स्वरा का कहना ठीक है? वह और उनकी ये वेब सीरीज जैसा कह रही है, वैसा करने में कामयाब हुई है? 18प्लस की रेटिंग मिली इस वेब सीरीज में आप स्कूल, नटखट छात्र, मर्दों की खामखा की दीवानगी और औरतों का एक महिला को कुलछनी बना देने वाले बिंदु नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications