एक्शन हीरो बनकर भी फेल हैं जैकी- रंगरेज रिव्यू

वाशु भगनानी की फिल्म रंगरेज जो कि कल ही रिलीज हुई है को लोगों की तरफ से काफी अच्छे कमेंट्स मिल रहे हैं। हालांकि जैसा कि हर फिल्म के साथ होता है वैसा ही इस फिल्म के साथ भी हो रहा है कि कुछ लोगों को फिल्म बहुत ही बकवास और बिना किसी अच्छे कंटेंट की लग रही है। फिल्म का निर्देशन कि या है प्रियदर्शन ने और फिल्म के निर्माता हैं वाशु भगनानी। वाशु भगनानी ने इससे पहले भी अपने बेटे जैकी भगनानी को बॉलीवुड में जमाने के लिए फालतू और अजग गजब लव स्टोरी जैसी फिल्मे बनाई थीं। लेकिन अफसोस की इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन दम तोड़ दिया और जैकी भगनानी की किस्मत भी डूब गयी। लेकिन वाशु भगनानी ने हिम्मत नहीं हारी और एक बार फिर से अपने बेटे जैकी को इस बार एक एक्शन हीरो के रुप में पेश किया है फिल्म रंगरेज में।

कहानी- रंगरेज फिल्म की कहानी की शुरुआत होती ऋषी (जैकी भगनानी) से जो कि अपने दोस्तों के लिेए कुछ भी करने को तैयार रहता है। ऋषि एक बस्ती में रहता है और उसके दो पक्के दोस्त हैं पकिया (विजय वर्मा), जॉय (राघव चानना)। इन तीनों की दोस्ती बस्ती में सभी के लिेए एक मिसाल है। ऋषी के पास कुछ काम नहीं और वो काम की तलाश में है। एक दिन ऋषी का एक दोस्त लखनऊ शहर से इनके पास आता है और कहता है कि वो जीना नहीं चाहता। सबके पूछने पर वो बताता है कि वो एक लड़की से प्यार करता है लेकिन उसके परिवार वाले उनकी शादी के लिेए नहीं मान रहे हैं। ऋषी अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने दोस्त के प्यार को घर से भगा लाता है। लेकिन कुछ समय बाद उसे अचानक पता चलता है कि उसके दोस्त ने उसका फायद उठाया था और तब ऋषी उससे बदला लेता है।

Rangrezz movie review

फिल्म में जैकी भगनानी ने काफी अच्छी एक्टिंग की है। हालांकि फिल्म को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता नहीं मिली लेकिन ये कहा जा सकता है कि जैकी ने इस बार कुछ हटकर काम किया है। वाशु भगनानी ने जब रोमांटिक फिल्मों का दौर चल रहा था तब अपने बेटे के लिए रोमांटिक फिल्में बनाईं और जब एक्शन फिल्में हिट होने लगीं तो उन्होंने एक्शन फिल्म बनाकर फिर से अपने बेटे को ब्रेक दिया। फिल्म को देखने के बाद लोगों ने मिेले जुले कमेंट्स दिये हैं। फिल्हाल अभी तो एक ही दिन हुआ है अभी वीकेंड बाकी है और इस वीकेंड के बाद ही पता चलेगा कि फिल्म हिट है या फ्लॉप।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X