Film Review: कामुकता-खूबसूरती परोसने वाली फिल्म है रंगरसिया
केतन मेहता की रंग रसिया काफी समय से सुर्खियों में रही है। विवादों से घिरे होने के चलते रंग रसिया की रिलीज पर भी रोक लगने की खबरें भी आईं लेकिन आखिरकार आज रंग रसिया सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म के बारे में एक लाइन में अगर कुछ कहना है तो वो है कामुकता और खूबसूरती। जी हां रंगरसिया में महिला के कामुक अंदाज और नंदना की खूबसूरती को पोट्रे किया गया है।
खैर केतन मेहता की फिल्मों की बात करें तो उनका विषय हमेशा से ही काफी अलग व दिल को छू लेने वाला होता है। और ये कहना गलत ना होगा कि रंग रसिया केतन मेहता की बेस्ट फिल्मों में से एक है।
फिल्म की कहानी एक पेंटर राजा रवि वर्मा (रणदीप हुड्डा) के इर्द गिर्द घूमती है जो कि देवी देवताओं की निर्वस्त्र तस्वीरें बनाता है, जिसके चलते धार्मिक गुरुओं की नज़रों में वो आ जाता है और वो सभी उसकी अवहेलना करते हैं। राजा रवि वर्मा की शादी होती है लेकिन कुछ ही समय बाद वो शादी टूट जाती है। राजा की मुलाकात होती है नंदना सेन से जिसकी खूबसूरती में पड़कर राजा उसकी कुछ तस्वीरें बनाता है और उन्हें बेचता है।
इसी के बाद राजा की जिदंगी बदल सी जाती है जब धार्मिक गुरु इस तरह की तस्वीरें बनाने पर उसकी निंदा करते हुए उसे सजा का पात्र मानते हैं और इस सजा का असर नंदना सेन पर भी पड़ता है। फिल्म से जुड़ी कुछ और खास बातें पेश हैं।


Click it and Unblock the Notifications











