लव सेक्स और धोखा है 'नॉट ए लव स्टोरी'

निर्माता : सुनील बोहरा, शैलेश आर सिंह
निर्देशक : रामगोपाल वर्मा
संगीत : संदीप चौटा
कलाकार : माही गिल, दीपक डोब्रियाल, अजय गेही
रेटिंग : 2/5
कभी ओवर एक्सपोज सीन, तो कभी मारिया सुसाईराज का नोटीस आखिर इन सबके बाद इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस में रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'नॉट ए लव स्टोरी' आ ही गयी। रामू का नाम सुनते ही उनकी फिल्मों की एक अलग ही इमेज हमारे सामने आती है। इनकी सोच, फिल्मों के प्रेजेंट करने का अंदाज सभी से अलग होता है। अगर फिल्म रामगोपाल की है तो इस बात में कोई शक नहीं है कि फिल्म की सिनेमेटोग्राफी काफी अच्छी होगी। लेकिन फिल्म केवल दृश्यों के चलते नहीं चल सकती।
अगर फिल्म की कहानी पर जाए तो यह बहुचर्चित नीरज ग्रोवर मर्डर केस पर बनी फिल्म है। इस फिल्म में माही गिल ने अनुषा चावला का किरदार निभाया है जो अभिनेत्री बनना चाहती है। काफी संघर्ष के बाद उसे एक फिल्म भी मिलती है लेकिन इसके एवज में उसे फिल्ममेकर आशीष भटनागर यानी अजय गेही के साथ संबंध बनाने पड़ते है।
अनुषा का पहले से ही एक रॉबिन फर्नांडिस नाम का ब्वायफ्रेंड है, इस किरदार को दीपक डोबरियाल ने अदा किया है। रॉबिन उसे बेहद प्यार करता है। एक दिन अचानक वह अनुषा के घर पहुंचता है जहां आशीष पहले से ही अनुषा के साथ रह रहा है। अनुषा खुद को बचाने के लिए यह कह देती है कि आशीष ने उसका रेप किया है। यह सुनकर रॉबिन आशीष की हत्या कर देता है यही नहीं उसकी लाश के टुकड़े टुकड़े कर बैग में डालकर फेंक देता है। इसके बाद शुरू होती है अनुषा और रॉबीन की असली मुसिबत।
इस फिल्म में रामू ने कास्टिंग काउच जैसी समस्या को पर्दे पर लाने की कोशिश की है। लेकिन वो सफल नहीं हो पाये है। अगर फिल्म के किरदारों की बात करें तो माही कुछ खास नहीं कर पायी हैं। दीपक के चेहरे पर पूरी फिल्म के दौरान सिर्फ एक ही तरह के भाव नज़र आए हैं। अभिनय में अजय गेही कुछ अलग करने में सफल रहें हैं।
अगर हम पुरी फिल्म की बात करें तो फिल्म की कहानी अच्छी है लेकिन बेहद धीमी गती से बढ़ने के कारण उबाउ लगने लगती है, फिर संगीत भी हमें फिल्म की काहनी से जोड़ नही पाता। एडिटिंग अच्छी है, लेकिन ये लव सेक्स और धोखे का मिश्रण है जिसे लोग पचा नहीं सकते क्योंकि फिल्म का अंत भी बेतुका ही है। फिल्म में डायलॉग अच्छे है लेकिन कलाकार अपने किरदार को पूरी तरह समझ नहीं सके। कुल मिलाकर मुवी तभी देखी जा सकती है जब आपके पास विकएंड्स में कोई काम ना हो।


Click it and Unblock the Notifications











