एंटरटेनिंग है रमइया वस्तावइया- फिल्म रिव्यू

(सोनिका मिश्रा) कहते हैं कि प्यार पत्थर पर भी फूल खिला सकता है। अक्सर शाहरुख और सलमान खान का प्यार फिल्मों में इतना ही जबरदस्त दिखाया जाता है जो कि पत्थर दिल को पिघला देता है। प्रभु देवा की फिल्म रमइया वस्तावइया में भी कुछ ऐसी ही प्यार की कहानी दिखाई गयी है जिसमें एक लड़के के प्यारके आगे लड़की के भाई का पत्थर दिल भी पिघल जाता है। कुमार तौरानी जी ने अपने बेटे गिरीश को रमइया वस्तावइया से एक अच्छीशुरुआत दी है। फिल्म एंटरटेनिग है और फिल्म में प्रभु देवा ने अपनी सभी फिल्मों की तरह फिल्म को बिजनेस कराने के सभी मसाले कूट कूट कर डाले हैं। फिल्म का फर्स्ट हाफ थोड़ा बोरिंग लग सकता है लेकिन सेकेंड हाफ में फिल्म ने अच्छा पिकअप किया है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि फिल्म एक फैमिली ड्रामा है और कॉलेज गोइँग लड़के लड़कियों को भा सकती है।

रमइया वस्तावइया के गाने सुपरहिट हैं और साथ ही गानों का पिक्चराइजेशन भी बेहद उम्दा है। फिल्म को देखने के बाद भले ही फिल्म आपके दिमाग में ना रहे लेकिन फिल्म को देखते समय आप बोर नहीं होंगे। प्रभु देवा का निर्देशन और उनका डांस तो उनकी फिल्मों की हमेशा से ही यूएसपी रही है। रमइया वस्तावइया में भले ही डांस पर उतना ध्यान नहीं दिया गया है लेकिन प्रभु देवा ने एक डांस नंबर जरुर किया है जो कि उनके दर्शकों को निराश नहीं करेगा। फिल्म में श्रुति हासन का काम भी अच्छा है लेकिन थोड़ा और बेहतर वो कर सकती थीं।

गिरीश कुमार को इस फिल्म के बाद दो और फिल्में ऑफर हुई हैं। और हो सकताहै वोजल्द ही अपनी अगली फिल्म की शूटिगं भी शुरु करें। प्रभुदेवा के निर्देशन का फायदा गिरीश कुमारकोजरुर मिला है। ज्ञात हो कि रमइया वस्तावइया साउथ इंडियन फिल्म का रीमेक है और वो फिल्म बतौर निर्देशक प्रभुदेवा की पहली फिल्म थी और उसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। रमइया वस्तावइया के भी पहले दिन अच्छी ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है। रमइया वस्तावइया की कहानी जानने के लिए पढ़े स्लाइड्स।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X