गोलियों की रासलीला रामलीला- फिल्म रिव्यू!
स्टार- 3
निर्देशक- संजय लीला भँसाली
निर्माता- संजय लीला भंसाली
कलाकार- रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, ऋचा चड्ढा, सुप्रिया पाठक, श्वता साल्वे, गुलशन देवइया
संगीत- संजय लीला भंसाली
संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला आखिरकार इतने सारी मुश्किलों को पार करते हुए आज परदे पर रिलीज हो रही है। रामलीला फिल्म देखने के बाद लोगों का यही कहना है कि फिल्म में रंगों का बहुत ही खूबसूरती से यूज किया गया है। संजय लीला भंसाली की फिल्म होने के नाते जैसा कि सभी ने सोचा था राम लीला में दृष्य, रंग, कपड़ों और जेवरों पर काफी ध्यान दिया गया है। एक एक सीन पर यूं लगा कि निर्देशक ने काफी मेहनत की है। दीपिका और रणवीर से भी संजय लीला भंसाली ने काफी मेहनत कराई है। दीपिका और रणवीर की कैमिस्ट्री ने तो लोगों को काफी हैरान किया। रणवीर की एनर्जी और दीपिका की खूबसूरती ने मिलकर लोगों का काफी मनोरंजन किया।
रामलीला फिल्म की कहानी शुरु होती ह गुजरात के दो कट्टर दुश्मनों के ग्रुप से एक का नाम है रजाड़ी और सनेड़ा। लीला (दीपिका पादुकोण) जहां सनेड़ा के अमीर खानदान की इकलौती बेटी है वहीं राम (रणवीर सिंह) रजेड़ा ग्रुप के लीडर का बेटा है। दीपिका की बा यानी मां को सनेड़ा के लोग बा के नाम से बुलाते हैं। दोनों ग्रुप के सदस्यों के बीच ये दुश्मनी पिछले 500 सालों से चली आ रही है। राम एक दिन अपने दोस्तों के साथ सनेड़ा ग्रुप के साथ होली मनाने जाता है जहां पर उसकी मुलाकात पहली बार लीला से होती है। पहली ही नज़र में लीला और राम एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं।
राम लीला से कहता है कि वो उससे शादी करना चाहता है लेकिन दोनों परिवारों की दुश्मनी के चलते ऐसा संभव नहीं है। आखिरकार एक दिन गलती से लीला के हाथों राम के भाई का खून हो जाता है और राम भी लीला के भाई को गोलियों से छलनी कर देता है। राम लीला को लेकर भागने के लिए आता है और लीला की भाभी ऋचा चड्ढा लीला को कहती है कि वो राम के साथ भाग जाए। लीला और राम के भाग जाने के बाद दोनों ग्रुपों के लोग मिलकर एक साजिश करते है और वापस से लीला को उसके घर भिजवाकर राम को वापस रजेड़ा में ले आते हैं। राम को रजेड़ा का डॉन बना दिया जाता है। अब क्या राम लीला कभी मिल पाते हैं , क्या रजेड़ा और सनेड़ी की ये दुश्मनी खत्म होती है। ये जानने के लिए आपको अपने नजदीकी सिनेमाहॉल में जाकर देखनी होगी गोलियों की रासलीलीा राम-लीला।


Click it and Unblock the Notifications











