रज्जो फिल्म रिव्यू- झेलाउ कहानी लेकिन कंगना बेहतरीन!
स्टार- 2
निर्देशक- विश्वास पाटिल
कलाकार- कंगना रनौत, पारस अरोड़ा, प्रकाश राज, महेश मांजरेकर
संगीत- उत्तम सिंह
कंगना रनौत की फिल्म रज्जो आज रामलीला के साथ ही रिलीज हुई है। फिल्म को देखने के बाद क्रिटिक्स बेहद निराश हुए हैं क्योंकि फिल्म की कहनी में कुछ भी ऐसा नहीं है जो कि फिल्म खत्म होने तक लोगों को बांधे रख सके। सीन्स कहीं के कहीं लगा दिये गये हैं और फिल्म को पूरा कर दिया गया है। कई बार यूं लगा कि फिल्म झेलनी पड़ रही है। लेकिन कंगना रनौत ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की फिल्म की कहानी से दर्शकों को जोड़े रखने की और कई बार वो सफल भी हुईं। दूसरी तरफ कंगना के साथ फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे चंदू यानी पारस अरोड़ा ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की अपने किरदार के साथ जस्टिस करने की।
फिल्म की कहानी शुरु होती है एक मशहूर कोठे पर रहने वाली कई सारी वैश्याओं से। जिनमें से एक है रज्जो। रज्जो उस कोठे की शान है और हर कोई रज्जो को चाहता है। उसी कोठे पर एक दिन 21 साल का लड़का चंदू आता है और उसे रज्जो से प्यार हो जाता है। वो रज्जो को इस कोठे से निकालकर उससे शादी करके उसे एक शराफत भरी जिंदगी देना चाहता है। वो रज्जो से शादी कर लेता है और उसे लेकर घर आता है लेकिन उसके माता पिता उसे घर से बाहर निकाल देते हैं और चंदू को रज्जो के साथ काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
शादी के बाद भी रज्जो की पुरानी जिंदगी उसका पीछा नहीं छोड़ती और बार बार उसके सामने उसकी पुरानी जिंदगी से जुड़े लोग सामने आते रहते हैं। अब क्या रज्जो को अपनी पुरानी जिंदगी से छुटकारा मिल पाएगा। और क्या चंदू रज्जो को एक शराफत की जिदंगी दे पाएगा ये जानने के लिए आपको रज्जो फिल्म देखनी होगी। हालांकि ये फिल्म परिवार के साथ देखते समय आपको कहीं कहीं पर थोड़ी झिझक महसूस हो सकती है क्योंकि कोठे पर प्रयोग की जाने वाली भाषा काफी गालियों भरी और डबल मीनिंग वाली होती है। महेश मांजरेकर और प्रकाश राज की एक्टिंग सराहनीय है।


Click it and Unblock the Notifications












