हर राज़ का पर्दाफाश- रागिनी एमएमएस 2 रिव्यू!
सन्नी लियोन जो कि अपनी एडल्ट स्टार इमेज से निकलना चाहती हैं के लिए रागिनी एमएमएस 2 बहुत ही महत्वपूर्ण है। फिल्म में सन्नी लियोन ने चुड़ै का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी वहां से शुरु होती है जहां पर रागिनी एमएमएस खत्म हुई थी। फिल्म की कहानी एक युवा कपल रागिनी और उदय के इर्द गिर्द घूमती है जो कि एक सुनसान घर में एकसाथ छुट्टियां मनाने जाते हैं। लेकिन उसी दौरान घर में कुछ ऐसा घटित होता है जिससे इन दोनों की जिंदगी ही बदल जाती है। उदय जहां अपनी जान गंवा देता है तो वहीं रागिनी पागल हो जाती है।
रागिनी एमएमएस 2 की कहानी की शुरुआत उसी घर से होती है जहां पर ये सब घटित हुआ था। रागिनी जो कि पागल हो चुकी है उसे फिर से ये एहसास होता है कि एक बार फिर से उस घर में कुछ बुरा होने वाला है। आखिर क्या है सच, क्यों ये चुड़ैल इतनी नाराज है और क्यो वो इस घर में आने वालों की जान लेती है। इन सभी रहस्यों से परदा उठेगा आज जब सिनेमाहॉल में रिलीज होगी रागिनी एमएमएस 2।कहानी के हिसाब से देखा जाए तो रागिनी एमएमएस 2 में वो सच्चाई नहीं नज़र आई जो रागिनी एमएमएस में थी। रागिनी एमएमएस 2 की कहानी ज्यादा फिल्मी और इसके किरदार काफी ग्लैमरस हैं। फर्स्ट हाफ की तुलना में फिल्म का सेकेंड हाफ ज्यादा मनोरंजन है। आम तौर पर जिस तरह हिंदी फिल्मों के डरावने दृष्य लोगों को डराने की बजाय हंसा देते हैं वैसा रागिनी एमएमएस 2 के साथ नहीं है। फिल्म का निर्देशन इतना बेहतरीन है कि डर भले ही ना लगे लेकिन कुछ दृष्यों में रोंगटे जरुर खड़े हो जाएंगे। सन्नी लियोन ने कई मुश्किल दृष्य आसानी से शूट किये हैं।


Click it and Unblock the Notifications












